अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़ सबसे तेज शतक का बनाया रिकॉर्ड

7cb1b68cd156097e671cc4ddec203a5e17896560020791364 original


अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. इसके साथ वह भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने सेंचुरी पूरी करने तक 9 चौके और 10 छक्के लगाए. इससे पहले भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज था. हिटमैन ने 35 गेंदों में ट्रिपल डिजिट का आंकड़ा छुआ था.

अगर ओवरऑल देखा जाए, तो एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान के नाम पर फॉर्मेट में सबसे तेज लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. साहिल ने 2024 में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी. लिस्ट में दूसरा नाम तर्की के मोहम्मद फहाद मौदूज हैं, जिन्होंने 29 गेंदों में शतक जड़ा था. अभिषेक लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गए हैं. 

लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक फुल मेंबर टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. साहिल और फहाद की टीमों के पास फुल मेंबर का दर्जा नहीं है. 

अभिषेक ने खेली 108 रनों की पारी 

30 गेंदों में शतक जड़ने के बाद अभिषेक 34 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 108 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनकी पारी वाकई देखने लायक थी. जैसे मानिए लाइव मैच नहीं बल्कि हाइलाइट्स चल रही हो. अभिषेक की पारी किसी वीडियो गेम के जैसे नजर आ रही थी, लेकिन उन्होंने सच में यह पारी खेली. 

पारवप्ले में भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल 

टीम इंडिया ने पावरप्ले यानी 6 ओवर समाप्त होने तक बैगर कोई विकेट के 100 रन बोर्ड पर लगा लिए थे. यह टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के अंदर भारत का सबसे बड़ा टोटल बन गया. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 76 और संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया. इस तरह मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़े. 

 

यह भी पढ़ें: पॉवरप्ले में शतक, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने रचा इतिहास; पहली बार हुआ ऐसा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *