बेंच ही गर्म करते रह गए वैभव सूर्यवंशी, AFG के खिलाफ तीसरे टी20 में भी नहीं मिली जगह

87bd409b09600eb40853c617e2b48b7817896524223301364 original


अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में भी वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. वह पूरी सीरीज में सिर्फ बेंच गर्म करते ही नजर आए. गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे मुकाबले के लिए भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया, लेकिन यह बदलाव वैभव को लेकर नहीं था बल्कि अर्शदीप सिंह की जगह यश ठाकुर को मौका दिया गया. 

टॉप ऑर्डर में खेलने वाले वैभव को संजू सैमसन की शानदार पारी ने टीम में नहीं आने दिया. पहले मैच में फ्लॉप होने वाले संजू ने दूसरे मैच में 57 रनों की बड़ी पारी खेली थी. इस पारी ने संजू को एक बार फिर तीसरे टी20 में खेलने का मौका दिया. वैभव ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 खेलते हुए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. लेकिन अब तक उन्होंने भारत की सरजमीं पर एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है. 

टीम इंडिया को अगली टी20 सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है. अक्टूबर से शुरू होने वाली यह सीरीज भी भारतीय सरजमीं पर खेली जाएगी. अब इसी सीरीज के जरिए वैभव भारत में पहला टी20 खेल सकते हैं. नजर डालें वैभव के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर तो अब तक उन्होंने 6 टी20 इंटरनेशनल खेल लिए हैं. इन मैचों की 6 पारियों में बैटिंग करते हुए 32.16 की औसत और 189.21 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे. हाई स्कोर 81 रनों का रहा.

तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह.

सीरीज जीत चुकी है टीम इंडिया 

बताते चलें कि भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करके सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. पहले और दूसरे मैच में भारत ने 7-7 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे टी20 में अफगान टीम कैसा प्रदर्शन करती है.

 

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर से यूसुफ पठान तक, खेल जगत के इन दिग्गजों ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *