Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक; जानें आपके शहर में कितना है लेटेस्ट रेट

6fbd029ec652633a967b05ac989b8bb617774375829701379 original


Gold Silver Price Today Live: आज देश में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. ग्लोबल मार्केट में सुस्ती और स्थानीय मांग में कमी के बीच सोने की कीमत में आज 1,300 रुपये और चांदी में करीब 6,500 रुपये तक की गिरावट आई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,51,070 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्रामउ

आज सोने की कीमत

शहर  22 कैरेट सोने की कीमत  24 कैरेट सोने की कीमत 
दिल्ली 1,38,490 रुपये  1,51,070 रुपये
मुंबई 1,38,340 रुपये 1,50,920 रुपये
कोलकाता 1,38,340 रुपये 1,50,920 रुपये
चेन्नई 1,39,140 रुपये 1,51,790 रुपये
बेंगलुरु 1,38,340 रुपये 1,50,920 रुपये
हैदराबाद  1,38,340 रुपये 1,50,920 रुपये
पुणे  1,38,340 रुपये 1,50,920 रुपये
अहमदाबाद  1,38,390 रुपये 1,50,970 रुपये
लखनऊ 1,38,490 रुपये 1,51,070 रुपये

 बता दें कि इन कीमतों में 3 परसेंट जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य स्थानीय टैक्स शामिल नहीं है. फाइनल रेट के लिए आपको अपने नजदीकी किसी ज्वेलरी की दुकान पर संपर्क करना होगा. 

चांदी की कीमत

आज चांदी की भी कीमत में गिरावट देखी जा रही है. बुधवार को चांदी प्रति किलोग्राम 2,43,284 रुपये-2,60,000 रुपये के बीच कारोबार कर रही है. इसमें कल के मुकाबले लगभग 6,500 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. 

क्यों आई गिरावट?

  • अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में Spot Gold के दाम गिरे हैं, जिसका भारत के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत पर असर पड़ा है.
  • आज डॉलर इंडेक्स में दूसरी करेंसीज के मुकाबले आई मजबूती की वजह से अन्य मुद्राओं में सोना खरीदना महंगा हुआ है, जिससे इसकी मांग कम हुई है और कीमतें घटी हैं.
  • आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. शेयर बाजार जब भी अच्छा परफॉर्म करता है, तब निवेशक सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों से पैसा निकालकर स्टॉक्स में लगाते हैं. 
  • ग्राहकों ने भी इस बीच शादियों के सीजन के दौरान ऊंची कीमत की चलते खरीदारी कम की है, जिससे हाजिर बाजार पर दबाव बढ़ा है.

ये भी पढ़ें: Hormuz Crisis: अब कोल्ड ड्रिंक्स की बारी! गर्मी के बीच मार्किट से गायब हुई कैन, क्या है कारण? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *