Riyan Parag Vape Video: लाइव मैच में नशा कर रहे थे रियान पराग, कैमरे में रिकॉर्ड; वायरल वीडियो से मचा बवाल

b73adbe83e81a53844f8f7207137019517774339373841212 original


रियान पराग को IPL मैच के दौरान वेप पीते हुए देखा गया, जिस पर बवाल मचा हुआ है. ये मंगलवार को हुए पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान हुआ, जब कैमरा ड्रेसिंग रूम में बैठे पराग पर गया. वेप एक तरह का नशा होता है, जिसे सिगरेट का सुरक्षित विकल्प माना जाता है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में इसे सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक बताया गया है. अब देखना होगा कि क्या राजस्थान के कप्तान पराग पर कोई एक्शन होगा?

बीती रात मुल्लांपुर में हुए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मिडिल ओवरों में टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए थे. रियान पराग ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए, वह युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद जब वह ड्रेसिंग रूम गए तब उन्हें वेप पीते हुए देखा गया.

रियान पराग का वेप पीते हुए का वीडियो वायरल

राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर में जब कैमरा राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम पर गया, तो वहां रियान पराग बैठे थे. वह वेप पी रहे थे, धुआं उड़ाते हुए भी कैमरे ने उन्हें रिकॉर्ड किया. वेप में अक्सर निकोटीन होता है, जो तंबाकू और सिगरेट में भी होता है. माना जाता है कि वेप की लत बहुत तेजी से लगती है, जिसे छोड़ना काफी मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें- पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में पहली हार के 3 बड़े कारण, क्यों डिफेंड नहीं हुए 222 रन

बेशक वेपिंग में सिगरेट की तरह Tar न हो, लेकिन इससे भी गंभीर बिमारी होने के खतरे रहते हैं. अब रियान पराग के लाइव मैच के दौरान वेप पीते हुए का वीडियो वायरल होने से सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा हुआ है. लोग बीसीसीआई पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर ड्रेसिंग रूम में इसकी इजाजत कैसी दी गई.

यह भी पढ़ें- पंजाब-राजस्थान मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर किसका कब्जा

रियान पराग के वेप करते हुए का वीडियो वायरल होने से बवाल मचा हुआ है. देखना होगा कि BCCI उनपर क्या एक्शन लेता है. बता दें कि वेप भारत में प्रतिबंधित भी है. फैंस उन्हें नशा छोड़ अपनी परफॉरमेंस पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं. उन्होंने IPL 2026 में खेली 9 पारियों में कुल 117 ही रन बनाए हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *