CISCE Result 2026: CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, Direct Link से तुरंत करें चेक

4e7916dcc6fd36221a78221a24088ae417775249740381294 original


काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी नतीजे देखे जा सकते हैं.

इस साल इन दोनों परीक्षाओं में 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्रों की नजरें रिजल्ट की तारीख पर टिकी थीं. छात्र अपना रिजल्ट CISCE की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए दो जरूरी चीजें चाहिए- UID और Index Number. यह दोनों जानकारी एडमिट कार्ड पर दी होती है.

कितने फीसदी रहा रिजल्ट?

आईसीएसई कक्षा 10वीं के नतीजों में 99.18% छात्र सफल रहे. वहीं आईएससी कक्षा 12वीं में 99.13% विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की. दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा.

यह भी पढ़ें- Telangana 10th Result 2026: तेलंगाना बोर्ड 10वीं के नतीजों में लड़कियों का दबदबा, 6 प्राइवेट स्कूलों में सारे स्टूडेंट्स फेल

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

ICSE (10वीं) में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक जरूरी हैं. जबकि ISC (12वीं) में पास होने के लिए कम से कम 35% अंक जरूरी हैं.

SMS से ऐसे पाएं रिजल्ट

छात्र अपने मोबाइल से SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- ICSE Results <Unique ID> या ISC Results <Unique ID> और इसे 09248082883 पर भेज दें. कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट की जानकारी आ जाएगी.

DigiLocker पर ऐसे देखें डिजिटल मार्कशीट

DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें. इसके बाद ICSE/ISC Marksheet विकल्प चुनें. जरूरी जानकारी भरते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं.

रिजल्ट देखने के आसान स्टेप्स

  1. नतीजे चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं
  2. फिर होमपेज पर ICSE या ISC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  3. इसके बाद छात्र UID और Index Number भरें
  4. अब सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  5. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

पिछले साल के नतीजे 

अगर हम पिछले वर्ष यानि 2025 की बात करें तो CISCE ने 30 अप्रैल को ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) दोनों रिजल्ट घोषित किए थे. पिछले साल ISC में 99.02% और ICSE में 99.09% छात्र-छात्राएं पास हुए थे.

यह भी पढ़ें- CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट; इतने परसेंट स्टूडेंट्स हुए पास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *