25096 करोड़… चौथी तिमाही में इस कंपनी ने की छप्परफाड़ कमाई, रच दिया इतिहास

576276c8d77827580d31de8d9127f52517775674557271346 original


Vedanta Limited Q4 Results: वेदांता लिमिटेड कंपनी के वित्त वर्ष 2025-26 का Q4 रिजल्ट फाइनली आ गया है. जिसमें कंपनी ने शानदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है. कंपनी ने 25,096 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. कंपनी के इस मजबूत नतीजे से उसकी वित्तीय स्थिति में मजबूती देखने को मिली है.

खास बात ये रही कि चौथी तिमाही (Q4) में कंपनी का प्रॉफिट साल की दर के हिसाब से 89% बढ़ गया, जो निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

कैसे हुआ मुनाफा?
कंपनी के मुताबिक, ये वृद्धि मुख्य रूप से बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन, लागत में कमी और प्रमुख कमोडिटी की कीमतों में सुधार की वजह से हुई है. वेदांता लिमिटेड के कई बिजनेस सेगमेंट जैसे जिंक, एल्यूमिनियम, ऑयल एंड गैस और आयरन ने भी इस दौरान अच्छा योगदान दिया. खासतौर से जिंक और एल्यूमिनियम कारोबार में स्थिर मांग और बेहतर कीमतों ने कंपनी के राजस्व को मजबूत बनाया.

ये भी पढ़ें: Gold Rates: आम आदमी की पहुंच से बाहर होगा सोना! इतने रुपए तक जाएंगे दाम, एक्सपर्ट ने चेताया

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 1.74 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व भी दर्ज किया, जो एक साल पहले की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा है, जबकि चौथी तिमाही में राजस्व 29 प्रतिशत बढ़कर 51,524 करोड़ रुपये हो गया है. वित्त वर्ष 2026 में ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस मजबूत बना रहा, जिसमें EBITDA में साल-दर-साल 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई और ये वित्त वर्ष 2026 में रिकॉर्ड 55,976 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि चौथी तिमाही में EBITDA 59 प्रतिशत बढ़कर 18,447 करोड़ रुपये हो गया. 

कंपनी के अधिकारी क्या बोले
वेदांता लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2026 वेदांता के लिए मजबूत प्रदर्शन का वर्ष रहा, जिसमें पूरे पोर्टफोलियो में रिकॉर्ड ऑपरेशन परफॉर्मेंस दर्ज की गई है.’ इस दौरान उन्होंने नई क्षमताओं के विस्तार और वर्ष के दौरान लगभग 15,000 करोड़ रुपये के विकास पूंजीगत व्यय के निवेश पर भी प्रकाश डाला.

ये भी पढ़ें: भारतीय निवेशकों की मौज! दुबई ने हटाई प्रॉपर्टी वीजा की कड़ी शर्तें, होगी 90 लाख की सीधी बचत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *