Stock Market 21 April: लगातार झूम रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 367 अंक की तेजी; निफ्टी 24,469 के पार

5e6bf2d47603f0f730ebb2a7aa93040e17767440507531315 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को तेजी के साथ खुला।
  • सेंसेक्स 96 अंक ऊपर 78,617 पर, निफ्टी 9 अंक ऊपर खुला।
  • सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 430 अंक चढ़कर 78,950 पर।
  • सोमवार को सेंसेक्स 26 अंक बढ़कर 78,520, निफ्टी 11 अंक बढ़कर बंद।

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सोमवार, 21 अप्रैल की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 96.86 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 78,617.16 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत पॉजिटिव की थी. निफ्टी 50  9.70 अंक या 0.04 फीसदी उछलकर 24,374.55 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 430 अंक की तेजी के साथ 78,950 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 117 अंक उछल गई थी और 24,480 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

बीएसई बास्केट से अडानी पोर्ट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर थे. वहीं टॉप लूजर की बात करें तो टेक महिंद्रा, टीसीएस और आईएनएफवाई थे.

सोमवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार, 20 अप्रैल के कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 26.76 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,520.30 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 11.30 अंक या 0.05 प्रतिशत उछलकर 24,364.85 के लेवल पर बंद हुए थे.

बीएसई बास्केट से ट्रेंट, एसबीआईएन, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और इंडिगो टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो कोटक बैंक, एलएंडटी, एचसीएलटेक, आईटीसी और टेक महिंद्रा रहे थे.

निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. वहीं निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 12 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 18 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:

Apple CEO Change: एप्पल में बड़ा फेरबदल; जॉन टर्नस बने नए CEO, टिम कुक अब निभाएंगे नई भूमिका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *