Credit Card: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का मिला ऑफर, बैंक क्यों आगे रहकर आपको देते हैं बड़ा लालच?

d14d65bcc4bcd3f4008dbab4d1473ba817817158270581346 original


Credit Card Limit: अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये बात तो जानते ही होंगे कि बैंक हर थोड़े समय में आपको लिमिट बढ़ाने के ऑफर देता है. कई लोग सोचते हैं कि ऐसा उनके क्रेडिट स्कोर या अच्छे कस्टमर व्यवहार की वजह से हो रहा है. कई लोग इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लेते हैं, लेकिन इसके पीछे की असली सच्चाई नहीं जानते हैं. तो आइये बताते हैं कि खिर बैंक इस तरह के ऑफर देता क्यों है और क्या ये ऑफर हमें एक्सेप्ट करना चाहिए या नहीं.

क्यों मिलती है ज्यादा क्रेडिट लिमिट?
दरअसल हाल ही में इस बारे में फ्लेक्सी कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर ने एनडीटीवी के साथ बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि, आपके वित्तीय व्यवहर के चलते  बैंक आपको इस तरह के ऑफर देता है. ग्राहक की आपकी आय, क्रेडिट स्कोर, पेमेंट का रिकॉर्ड और मौजूदा कर्ज को देखकर तय किया जाता है कि आपको कितनी क्रेडिट लिमिट दी जा सकती है. यदि बैंक आपकी इन अच्छी वित्तीय आदतों को देखता है तबही वो आपको समय-समय पर ज्यादा लिमिट का ऑफर मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:  SpaceX: एलन मस्क का कमाल, Amazon को पछाड़ दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी स्पेस एक्स

ज्यादा लिमिट नहीं होती खराब
वैसे ज्यादा क्रेडिट लिमिट हमेशा खराब नहीं होती है. सही तरीके से अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तब ये आपके क्रेडिट स्कोर को बेहतर बना सकता है. ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो है, यानी बकाया लिमिट का कितना हिस्सा इस्तेमाल कर रहे हैं. आमतौर पर कहा जाता है कि कुल क्रेडिट लिमिट का 30% से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 

ऐसे करें ज्यादा लिमिट का इस्तेमाल
यदि आपको कार्ड की ज्यादा लिमिट मिली है तो ये जरूरी नहीं है कि आप उसे बिना मतलब केवल खर्च करते रहें. केवल लाइफस्टाइल सुधारने और शॉपिंग करने में ही. बल्कि क्रेडिट कार्ड को इमरजेंसी के समय बैकअप के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए. लोगों को इसे इमरजेंसी फंड का ऑप्शन नहीं मानना चाहिए क्योंकि क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दर काफी ज्यादा होती है.

ये भी पढ़ें: जहां हमने सीखा पिज्जा खाना, वो कंपनी अब बिकने के कगार पर, 2.7 बिलियन डॉलर की डील



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *