‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का जमावड़ा, रेखा और जावेद अख्तर समेत पहुंचे कई सेलेब्स

93ec95182fdc2a77ffc188e0b91aa68617897091144971400 original


करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ फाइनली 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. 

पत्नी सुप्रिया मेनन संग पहुंचे पृथ्वीराज सुकुमारन 
पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी पत्नी सुप्रिया मेनन के साथ ‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे. इस दौरान उनका ऑल-ब्लैक लुक देखने को मिला. उन्होंने ब्लैक शर्ट के ऊपर ब्लैक लेदर जैकेट पहनी थी, जिस पर ग्रे और सिल्वर पैटर्न उनके लुक को और खास बना रहे थे. इसके साथ उन्होंने ब्लैक पैंट, ब्लैक बेल्ट और टिंटेड सनग्लासेस कैरी किए. उनका स्लीक हेयरस्टाइल और हल्की दाढ़ी उनके पूरे लुक को स्मार्ट और क्लासी टच दे रही थी. 

वहीं, उनकी पत्नी ब्लैक बेस वाली फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आईं. साड़ी पर पिंक, ऑरेंज और ग्रीन रंग के बड़े-बड़े फूलों का प्रिंट था, जो उनके लुक को खूबसूरत और एलिगेंट बना रहा था. उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज, वॉच और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया. दोनों ने स्क्रीनिंग के दौरान कैमरे के सामने साथ में पोज दिए.

स्क्रीनिंग में छाईं मेघना गुलजार 
‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार भी छा गईं. वो सिल्वर और ग्रे शेड के स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया. कैमरे के सामने पोज देते हुए मेघना काफी एलिगेंट और क्लासी अंदाज में नजर आईं. 

ये भी पढ़ें:- रोंगटे खड़े कर देगी सीरियल किलर की ये इनवेस्टिगेशन, IMDb पर 8.5+ रेटिंग वाले 4 क्राइम शोज

क्रीम साड़ी में रेखा ने लूटी लाइमलाइट
‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी पहुंचीं. क्रीम कलर की साड़ी में रेखा बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल अंदाज में नजर आईं. इसके साथ उन्होंने मैचिंग फुल स्लीव ब्लाउज कैरी किया था. उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को काले चश्मे के साथ कंप्लीट किया. रेखा ने पैपराजी के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए और पूरी महफिल लूट ली. 

जावेद अख्तर का एलिगेंट लुक वायरल
वहीं, बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर भी फिल्म ‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे. इस दौरान वो डार्क कलर के लंबे कुर्ते और काली सदरी में नजर आए. उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए और अपने सिंपल और एलिगेंट लुक से सबका ध्यान खींचा. ‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में वर्तिका सिंह, रमेश तैरानी और सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे सेलेब्स भी नजर आए.

‘दायरा’ के बारे में जानिए
‘दायरा’ की कहानी एक लड़की के साथ हुए अपराध और उसके बाद हुए पुलिस एनकाउंटर के इर्द-गिर्द घूमती है. एनकाउंटर के बाद मामले की जांच की जिम्मेदारी करीना कपूर के किरदार डीसीपी अजूनी कोहली को मिलती है. इसके बाद उनका सामना पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार पुलिस अधिकारी रमन कुमार से होता है. फिल्म में दोनों के बीच कानून और न्याय को लेकर टकराव देखने को मिलता है. इसमें कंवलजीत सिंह, अचिंत कौर, अनुजा साठे, सीमा आजमी और जितेंद्र जोशी भी अहम किरदारों में हैं. फिल्म के गाने गुलजार ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है.

ये भी पढ़ें:- कौन हैं वंशिका धीर? बिना ऑडिशन मिली कुणाल खेमू की ‘वाइब’, बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *