कहां निवेश करती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कितना है कर्ज?

510ee56fcf1407557cc2423bcf0bb9b617896529261771346 original


केंद्र सरकार ने वित्त मंत्री के पद पर सेवाएं दे रहीं निर्मला सीतारमण अपने मंत्रालय के फैसलों के चलते काफी चर्चाका विषय रहती हैं. हाल फिलहाल में सरकार ने UPI पर मर्चेंट चार्ज लगाने का फैसला किया है, उसी को लेकर एक बार फिर से वित्त मंत्रालय के साथ ही वित्त मंत्री भी चर्चा में हैं. इसी बीच कई लोग सोशल मीडिया पर भी अक्सर सवाल करते हैं कि वित्त मंत्री खुद कैसे मनी मैनेजमेंट करती हैं. तो आइय जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कितनी संपत्ति की मालकिन हैं और उन्होंने कहां- कहां निवेश किया है.

वित्त मंत्री की संपत्ति का ब्योरा
दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपनी संपत्ति का ब्योरा जारी किया है. इसके मुताबिक, उनके पास कुल 2.91 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि उन पर 8.87 लाख रुपये का कर्ज है. सीतारमण के पास हैदराबाद में एक घर है, जिसकी कीमत करीब 1.70 करोड़ रुपये है. ये घर उनके पति के नाम पर भी है.

ये घर उन्होंने साल 2003 में खरीदा था. इसके अलावा, हैदराबाद में उनके नाम 17.08 लाख रुपये की नॉन-एग्रीकल्चरल जमीन भी है, जिसे उन्होंने 1986 में खरीदा था.

ये भी पढ़ें: Tata Group: 158 साल के साम्राज्य में चेयरमैन की कुर्सी पर टकराव, आखिर चल क्या रहा है?

निवेश भी करती हैं वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण निवेश भी करती हैं. उनके पास 35.92 लाख रुपये के म्यूचुअल फंड हैं. इसके अलावा उनके बैंक खातों में करीब 12.19 लाख रुपये और PPF में 5.11 लाख रुपये जमा हैं. हाांकि वो शेयर बाजार में निवेश करती हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है. क्योंकि अपने संपत्ति ब्योरा में उन्होंने इसके बारे में कुछ नहीं बताया है.

अन्य संपत्तियां
उनकी अन्य संपत्तियों के बारे में बात करें तो, उनके पास एक बजाज चेतक स्कूटर है, जिसकी कीमत 28,200 रुपये है. उनके पास 315 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 36.22 लाख रुपये है और 5.282 किलो चांदी भी है, जिसकी कीमत करीब 12.67 लाख रुपये है. अपनी संपत्ति के ब्योरे में उन्होंने बताया है कि ये गहने उन्हें विरासत में या तोहफे में मिले हैं और कुछ चीजें उन्होंने खुद खरीदी हैं.

ये भी पढ़ें: 5 मिनट की Google Meet और 80 भारतीय लोग Fired, अमेरिकी फर्म का क्रूर तरीका

लाखों का है कर्ज
इतना ही नहीं बल्कि इतनी संपत्ति होने के बावजूद उनके और उनके पति के नाम दो कर्ज हैं. इनमें एक होम लोन और दूसरा मॉर्गेज लोन है. ब्योरा के मुताबिक, होम लोन की बकाया राशि करीब 1.65 लाख रुपये और मॉर्गेज लोन की बकाया राशि करीब 7.22 लाख रुपये है. दोनों कर्ज में सीतारमण की 50% हिस्सेदारी है.

बता दें कि निर्मला सीतारमण साल 2019 से वित्त मंत्री और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री रही हैं. वो 2016 से कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं. इससे पहले वो 2014 से 2016 तक आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रही थीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *