स्मृति मंधाना के 10 बड़े रिकॉर्ड, जानें 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों में इकलौती भारतीय क्यों?

5eb719cc3c38f5eabde5859ed18d9c7617816257820431364 original


Smriti Mandhana 10 Biggest Records: खेल जगत के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में सिर्फ एक भारतीय को जगह मिली. यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना हैं. लिस्ट से विराट कोहली जैसे दिग्गज और वैभव सूर्यवंशी जैसे उभरते हुए युवा सितारों का नाम गायब रहा. तो आइए जानते हैं कि मंधाना इस लिस्ट में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय कैसे बनीं. इसके अलावा यहां आपको उनके 10 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में भी पता चलेगा. 

स्मृति मंधाना के 10 बडे़ रिकॉर्ड्स 

सबसे तेज वनडे शतक- स्मृति मंधाना भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाली खिलाड़ी हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था. कोहली ने नाम पर 52 गेंदों में सेंचुरी दर्ज है. 

सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक- मंधाना अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में संयुक्त रूप सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी हैं. मंधाना और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम पर 17-17 शतक दर्ज हैं. 

तीनों फॉर्मेट में शतक- स्मृति के नाम पर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. महिला क्रिकेटर के रूप में वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. 

वनडे में दोहरा शतक- घरेलू वनडे मैच में स्मृति मंधाना दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं. 

ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा शतक- मंधाना के नाम पर तीनों फॉर्मेट में मिलाकर ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. वह ओपनिंग पर खेलते हुए 15 शतक जड़ चुकी हैं.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन- 2025 के कैलेंडर ईयर में स्मृति मंधाना ने 1703 रन बनाए थे. इसके साथ यह रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज है. 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के- महिला भारतीय बल्लेबाज के रूप में स्मृति मंधाना के नाम पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

T20I में सबसे ज्यादा अर्धशतक- मंधाना के नाम पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 34 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

10,000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन- मिथाली राज के बाद स्मृति मंधाना दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रनों का आंकड़ा पार किया है. 

कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे रन- स्मृति मंधाना के नाम पर एक कैलेंड ईयर में सबसे ज्यादा वनडे रन (महिला) बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

100 प्रभावशाली खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना इकलौती खिलाड़ी क्यों?

टाइम मैग्जीन में मंधाना को लेकर कहा गया कि वह घरेलू वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं. उनके नाम पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. इसके अलावा वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय हैं. 

 

यह भी पढ़ें: Watch: रोमांटिक पोज, फिर ‘Kiss’… मैथ्यू हेडन की बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस में यूं मनाया बर्थडे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *