‘मिर्जापुर: द मूवी’ में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर

7626a34209dc8943034afafd1383b6911785573978608209 original


‘मिर्जापुर’ सीरीज ने ओटीटी पर खूब गर्दा उडाया है वहीं अब ये मिर्जापुर: द मूवी’ के तौर पर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है. इसके टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’  के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. वहीं मेकर्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में एक और सरप्राइज देने की तैयारी कर ली है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में दर्शकों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज
दरअसल प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, तेजी से पॉपुलर हो रहे हरियाणवी रैपर, सिंगर और गीतकार धांडा न्योलीवाला इस मच अवेटेड फिल्म में एक खास रैप ट्रैक के साथ जुड़ गए हैं. प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ” ‘बूम शाका लाका’, ‘रशियन बंडाना’ और ‘नाइफ ब्राउज’ जैसे सुपरहिट गानों के लिए मशहूर धांडा न्योलीवाला को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए एक दमदार रैप ट्रैक में शामिल किया गया है. यह गाना फिल्म की रफ-टफ और हाई-ऑक्टेन दुनिया के साथ पूरी तरह मेल खाएगा और दर्शकों के लिए एक जबरदस्त म्यूजिकल एक्सपीरियंस लेकर आएगा. “

 

ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने मचाई तबाही, दो दिन के कलेक्शन से ‘धुरंधर’ और ‘डंकी’ का तोड़ दिया रिकॉर्ड

कौन हैं धांडा न्योलीवाला?
अपने दमदार हरियाणवी गानों और अलग अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले धांडा न्योलीवाला, हरियाणा के न्योली गांव से ताल्लुक रखते हैं और बेहद कम समय में इंडिपेंडेंट म्यूज़िक इंडस्ट्री के सबसे उभरते कलाकारों में अपनी खास पहचान बना चुके हैं. उनकी मौजूदगी फिल्म के म्यूजिक में एक नया फ्लेवर जोड़ने के साथ-साथ ‘मिर्जापुर’ की दमदार और हाई-एनर्जी दुनिया को और भी इम्प्रेसिव बना देगी.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ स्टार कास्ट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान इस फ्रेंचाइज़ी के नए चैप्टर में एक साथ नजर आएंगे.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बारे में
बता दें कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रेजेंट कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसके निर्माता हैं, वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं. ये मच अवेटेज फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में ग्रैंड रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:-‘स्पाइडर-मैन’ की एंट्री से ‘द ओडिसी’ को लगा झटका, गुरुवार को घटी कमाई, जानें कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *