Free UPSC Coaching 2026: UPSC की फ्री कोचिंग का सुनहरा मौका, हॉस्टल सुविधा के साथ 19 जून तक बढ़ी लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई

1f2f1e9fa3152aaf6e22d3cdfcc3005917814277323731120 original


Free UPSC Coaching 2026: अगर आप UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन महंगी कोचिंग और रहने का खर्च आपके लिए परेशानी बन रहा है तो यह नई अपडेट आपके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है. हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज हाउस रेजिडेंशियल कोचिंग इंस्टीट्यूट (HHRCI) में फ्री UPSC कोचिंग के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

खास बात यह है कि चयनित छात्रों को न सिर्फ फ्री कोचिंग मिलेगी, बल्कि हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. यह कोचिंग कार्यक्रम उन अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया गया है, जो साल 2027 की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप भी IAS, IPS या अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में जाने का सपना देख रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि UPSC की फ्री कोचिंग के लिए कैसे अप्लाई करें. 

19 जून तक कर सकते हैं आवेदन

हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 19 जून 2026 कर दी गई है. इससे पहले आवेदन की लास्ट डेट अलग तय की गई थी, लेकिन अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया है. उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आवेदन के दौरान 100 रुपये का नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग शुल्क भी जमा करना होगा. 

किसे मिलेगा फ्री कोचिंग का फायदा?

हज हाउस रेजिडेंशियल कोचिंग इंस्टीट्यूट (HHRCI) का संचालन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अंतर्गत हज कमेटी ऑफ इंडिया के तहत किया जाता है. यह कार्यक्रम मुख्य रूप से UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2027 की तैयारी करने वाले योग्य अभ्यर्थियों के लिए है. इस योजना का फायदा मुस्लिम अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के अलावा अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के पात्र उम्मीदवार भी उठा सकते हैं. इसके तहत SC, ST और OBC वर्ग के योग्य अभ्यर्थी भी आवेदन करने के पात्र हैं. 

कुल कितनी सीटें हैं?

इस रेजिडेंशियल कोचिंग कार्यक्रम में कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं. 80 प्रतिशत सीटें मुस्लिम अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और 20 प्रतिशत सीटें अन्य अल्पसंख्यक समुदायों साथ ही SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए तय की गई हैं. चयनित सभी उम्मीदवारों के लिए हॉस्टल में रहना जरूरी होगा. 

कब होगी प्रवेश परीक्षा?

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा. यह परीक्षा देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. प्रवेश परीक्षा में तीन पेपर शामिल होंगे. जिसमें जनरल स्टडीज (General Studies), सीसैट (CSAT) और निबंध (Essay) शामिल है. 

यह भी पढ़ें – DU COL Admission 2026: DU में फॉरेन लैंग्वेज सीखने का सुनहरा मौका, प्रोफेशनल कोर्सेज में शुरू हुए एडमिशन

कब आएंगे रिजल्ट?

हज कमेटी के जारी संभावित शेड्यूल के अनुसार, लिखित परीक्षा का परिणाम 10 जुलाई 2026 को जारी किया जा सकता है. इसके बाद 20 जुलाई 2026 से पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किए जाएंगे. लास्ट चयन परिणाम 25 जुलाई 2026 को घोषित होने की संभावना है. हालांकि इन तारीखों में जरूरत पड़ने पर बदलाव भी किया जा सकता है. 

देशभर के इन शहरों में होगी परीक्षा

प्रवेश परीक्षा देश के 20 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिससे अलग-अलग राज्यों के उम्मीदवार आसानी से इसमें शामिल हो सकें. इसके लिए  दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पटना, जयपुर, लखनऊ, श्रीनगर और भोपाल समेत अन्य शहर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.

ऐसे करें आवेदन

अगर आप इस फ्री UPSC कोचिंग कार्यक्रम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो हज कमेटी ऑफ इंडिया के आधिकारिक पोर्टल https://www.hajcommittee.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें. साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें. 100 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करें और आवेदन की लास्ट डेट 19 जून 2026 से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें. 

यह भी पढ़ें – DRDO में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, 160 सीटों पर आवेदन शुरू, हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *