अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा ने खोला ‘ॐ नमः शिवाय’ सेलिब्रेशन का राज

fb01aaa922dc79fb78ea40c7c22b1fa21789694935345975 original


बीते गुरुवार भारत ने तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान को 127 रनों से हरा दिया. अभिषेक शर्मा 108 रनों की ऐतिहासिक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे. उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक पूरा कर लिया, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक है. अपनी शानदार शतकीय पारी में उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए. उन्होंने 317.65 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली और अफगानी गेंदबाजों का पीट-पीटकर भूत बना दिया.

दरअसल अभिषेक ने शतक पूरा करने के बाद मैदान पर ध्यान की मुद्रा में बैठकर सेलिब्रेशन कीयआ था.  अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने खुलासा किया कि अभिषेक के अंदर इतना जुनून भरा है कि उन्हें प्रैक्टिस के अलावा अब कुछ नहीं दिखाई देता है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि परिवार वाले घर पर बुलाते थे, फिर भी अभिषेक नहीं आते थे, सिर्फ प्रैक्टिस में ही लगे रहते और सुबह 4 बजे उठकर मेडिटेशन करते हैं.

अभिषेक बहुत मेडिटेशन करता है

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा ने कहा, “अभिषेक मेडिटेशन करते हैं, सुबह 4 बजे उठकर मेडिटेशन करते हैं. यह उनकी अच्छी आदत है और माइंड एकदम सेट है. मैं बहुत खुश हूं और भगवान का धन्यवाद करता हूं. क्रिकेट का ग्राउंड एक गुरुद्वारे की तरह है, जो इसको पूजता है, उसको हमेशा फल मिलता है.”

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में 16 गेंद में पचास रन पूरे किए थे और अगले 50 रन बनाने में उन्होंने सिर्फ 14 गेंद लीं. उनसे पहले टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड (फुल मेंबर) जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के नाम था, जिन्होंने 33 गेंद में सेंचुरी लगाई थी. वहीं भारत के लिए सबसे तेज शतक रोहित शर्मा (35 गेंद) के नाम था.

यह भी पढ़ें: संजू सैमसम के 9 हजार रन पूरे, रोहित-कोहली जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

हमने घर पे बुलाया, लेकिन…

उनके पिता राजकुमार शर्मा ने यह भी बताया कि, “इसके अंदर इतना जुनून है कि उसे अब प्रैक्टिस के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता. हम घर पे बुलाते थे, लेकिन वो आए ही नहीं और प्रैक्टिस में जुड़ा रहा, वह अभ्यास ही अभिषेक को आगे लेकर जा रहा है. मैं उम्मीद करता हूं कि वह ऐसे ही मेहनत करता रहे और अच्छी पारियां खेलकर भारत को जिताता रहे.”

इस मुकबले में टीम इंडिया के अन्य बल्लेबाजों की पोल भी खुली. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के तूफान की बदौलत भारतीय टीम पहले 10 ओवरों में 142 रन बना चुकी थी, लेकिन अगले 10 ओवरों में वह 79 रन ही बना पाई. जब 15.3 ओवर के मौके पर शिवम दुबे आउट हुए, तब तक 186 रन बन चुके थे. टीम इंडिया के लिए 250 तक पहुंच पाना संभव लग रहा था, लेकिन उसके बाद आखिरी 27 गेंदों में सिर्फ 35 रन आए.

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, एक में तो कर ली कोहली की बराबरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *