‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 14वें दिन भी की धाकड़ कमाई, तोड़े अक्षय और आमिर की फिल्मों के रिकॉर्ड

59ae70305cd8cdcc72a72a66c4166dad1789658260625209 original


‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे बुधवार को ठीक-ठाक कमाई की. सोमवार और मंगलवार को 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई के बाद, उम्मीद थी कि बुधवार को भी यह मजबूत पकड़ बनाए रखेगी, लेकिन कलेक्शन में काफी गिरावट आई. हालांकि, फिल्म पहले ही बड़ी हिट साबित हो चुकी है और उम्मीदों से कहीं ज्यादा कमाई कर चुकी है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 14वें दिन कितना किया कलेक्शन?  
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाकेदार परफॉर्म किया है. रिलीज के पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ की कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई है लेकिन ये फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हर दिन करोडों रुपये कमा रही है. वहीं अब इसने दूसरे गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्त भी पूरे कर लिए और एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 3.75 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 14 दिनों की कुल नेट कमाई अब 203.20 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तोड़ा आमिर से लेकर अक्षय की फिल्मों के रिकॉर्ड
बता दें कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 14वें दिन 200 करोड के पार हो गई. इसी के साथ इस फिल्म ने आमिर खान की पहली 200 करोड़ नेट कमाने वाली फ़िल्म ‘3 इडियट्स’ (202 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. इसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज़’ (201.14 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है. अब इसके निशाने पर ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (205 करोड़), ‘गोलमाल अगेन’ (205.72 करोड़), ‘हाउसफुल 4’ (206 करोड़) और ‘प्रेम रतन धन पायो’ (207.4 करोड़) है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कितना कमा लिया प्रॉफिट
‘मिर्जापुर द मूवी’ 90 करोड़ के बजट में बनी  है और रिलीज के 14 दिनों में इस फिल्म ने  203.20  करोड़ नेट कमाई की है. इस तरह, 14 दिनों में इसने 113.20 करोड़ का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) हासिल किया है. आगे हिसाब लगाने पर, यह 126% रिटर्न के बराबर है. इसी के साथ ये फिल्म ‘हिट’ हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें:-‘लस्ट स्टोरीज 3’ से ‘इरुमुडी’ तक, इस फ्राइडे OTT पर नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *