बॉडी शेमिंग के बीच कैटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद स्किन में आए बदलाव पर की बात, बताया कैसे रखती हैं अपना ख्याल

3bd0a49e6b44abba45a9ee747d5112fd17897059706811296 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों सोशल मीडिया पर खबू चर्चा में हैं. हाल ही में गणपति उत्सव के दौरान वो मां बनने के बाद लंबे समय बाद पब्लिक अपीयरेंस में नजर आईं. एक्ट्रेस ने नवंबर 2025 में पति विक्की कौशल के साथ अपने बेटे विहान का वेलकम किया था. इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कैटरीना की प्रेग्नेंसी से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर कर उनके लुक्स की तुलना की और उनके बॉडी को लेकर कमेंट किए, जिसके बाद एक्ट्रेस को बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा.

कैटरीना कैफ ने पोस्टपार्टम स्किन चेंज पर की बात
वहीं, हाल ही में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में कैटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी स्किन में आए बदलावों के बारे में बात की. उन्होंने ये भी बताया कि उनके लिए अपना सबसे अच्छा दिखना आखिर क्या मायने रखता है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘प्रेग्नेंसी के बाद मेरी स्किन और भी ज्यादा सेंसिटिव हो गई थी. ये मेरे लिए काफी मुश्किल समय था, क्योंकि मुझे समझना था कि कौन से प्रोडक्ट्स मेरी स्किन के लिए सही हैं. मैं ऐसे प्रोडक्ट्स की तलाश में थी, जो मेरी स्किन को सुकून दें और उसे फिर से बेहतर बनाने में मदद करें.’

बॉडी शेमिंग के बीच कैटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद स्किन में आए बदलाव पर की बात, बताया कैसे रखती हैं अपना ख्याल

ये भी पढ़ेंः ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा

कैटरीना के लिए क्या है खूबसूरती का मतलब?
कैटरीना कैफ ने ये भी बताया कि बॉलीवुड में आने के बाद से उनके लिए सबसे खूबसूरत दिखने का मतलब काफी बदल गया है.  उन्होंने कहा, ‘जब मैंने मॉडलिंग और एक्टिंग की शुरुआत की थी, तब खूबसूरती को लेकर कई तरह के तय मानक थे. लेकिन अब मेरे लिए अपना सबसे अच्छा दिखना, सबसे अच्छा महसूस करने से जुड़ा है. और अच्छा महसूस करने के लिए मैं खुद का पूरी तरह ख्याल रखने पर ध्यान देती हूं.’

कैसे रखती हैं अपना ख्याल
कैटरीना कैफ ने आगे बताया कि वो खुद को बेहतर महसूस करने के लिए किन चीजों का ध्यान रखती हैं. उन्होंने कहा, ‘हेल्दी डाइट लेना, शरीर में सूजन को कंट्रोल में रखना, एक्टिव रहना, मेडिटेशन करना, सुबह एक घंटे फोन से दूर रहना और सुबह उठते ही नेचुरल लाइट लेना, इन सभी चीजों से मुझे काफी फर्क महसूस होता है. इसका असर मेरी स्किन पर भी नजर आता है. मेरा मानना है कि जब आप अंदर से स्वस्थ महसूस करते हैं, तो आपका कॉन्फिडेंस अपने आप बाहर भी नजर आता है.’

बॉडी शेमिंग के बीच कैटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद स्किन में आए बदलाव पर की बात, बताया कैसे रखती हैं अपना ख्याल

कैटरीना ने कहा, ‘परिवार और दोस्तों के साथ खाली समय बिताना हमेशा आपको खुद से जुड़ने और बैलेंस बनाने में मदद करता है. मेरे लिए कभी-कभी खुद को काम से दूर करना और पूरी तरह स्विच ऑफ करना जरूरी होता है.’

ये भी पढ़ेंः 200 करोड़ के पार ‘मिर्जापुर’, जानें- ‘हनुमान अंश’- ‘हैवान’ का थर्सडे कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *