‘हम आपसे बहुत प्यार करते हैं…’ पति निक जोनास के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने किया रोमांटिक पोस्ट

e812a6fcf22b2f4a2100fe576ee0426f17897058014601400 original


ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास 34 साल के हो गए हैं. उन्होंने 16 सितंबर 2026 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. अब बर्थडे सेलिब्रेशन के एक दिन बाद प्रियंका ने निक के लिए सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने पति पर जमकर प्यार लुटाया है.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया क्यूज वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर निक जोनास की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें निक अपनी बेटी मालती के साथ सिंगिंग रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में निक म्यूजिक बजा रहे हैं, वहीं मालती गाने की कोशिश करती सुनाई दे रही हैं. हालांकि, वीडियो में मालती का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, सिर्फ उनकी प्यारी सी आवाज सुनाई दे रही है. 

हम आपसे बहुत प्यार करते हैं...' पति निक जोनास के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने किया रोमांटिक पोस्ट

‘हम आपसे बहुत प्यार करते हैं…’
वहीं, एक तस्वीर में प्रियंका निक को किस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने इसके साथ दिल छू लेने वाला इमोशनल नोट भी शेयर किया है. प्रियंका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘उस इंसान को जन्मदिन की बधाई जो हर दिन हमारे सारे सपने सच करता है… हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, गागा.’ प्रियंका की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी निक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. हुमा कुरैशी, सबा पटौदी और आजे महवश समेत कई सेलेब्स ने भी निक को बर्थडे विश किया है.

ये भी पढ़ें:- प्रीति जिंटा ने अपने ड्राइवर-कुक संग देखी ‘हनुमान अंश’, कहा- ‘मुझे फिल्म बहुत पसंद आई…’

कब हुई थी निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी?
साल 2018 में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई. उनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी के करीब चार साल बाद, जनवरी 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया. 

हम आपसे बहुत प्यार करते हैं...' पति निक जोनास के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने किया रोमांटिक पोस्ट

इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वाराणसी’ से करीब आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं. एसएस राजामौली फिल्म के डायरेक्टर हैं. फिल्म फिलहाल प्रोडक्शन स्टेज पर है और ये अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

ये भी पढ़ें:- ‘राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री! स्वरा भास्कर का नाम भी कंफर्म





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *