‘खलनायक 2’ से ‘वास्तव 2’ तक, इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर सबको धो डालेंगे संजय दत्त!

641978630 18565519624026254 2867479186946359379 n


बॉलीवुड के खलनायक यानी कि संजय दत्त 90s में बतौर एक्शन और रोमांटिक हीरो स्क्रीन पर छाए. लेकिन अब वह विलेन बनकर स्क्रीन पर राज कर रहे हैं. स्क्रीन छोड़िए बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए हैं. एक के बाद एक फिल्में उनकी रिलीज हो रही हैं और नई फिल्मों का भी ऐलान किया जा रहा है. हाल ही में उनकी फिल्म ‘खलनायक 2’ का ऐलान किया गया, जिसके बाद उनके फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई. ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. वह कोई एक दो नहीं बल्कि 9 फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाले हैं.

खलनायक 2
संजय दत्त करीब 33 साल के बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में बल्लू बनकर वापस लौटने वाले हैं. 6 अगस्त, 1993 को रिलीज हुई फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल का ऐलान किया गया है. इससे फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर भी जारी किया जा चुका है. हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है.

वास्तव 2
इसके साथ ही, इस लिस्ट में संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘वास्तव 2’ भी शामिल है. ये साल 1999 में रिलीज हुई संजय दत्त की कल्ट क्लासिक फिल्म का सीक्वल है, जिसका ऐलान एक्टर ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर लॉन्चिंग इवेंट में किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दत्त ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया था कि इस पर काम चल रहा है. वहीं, पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो सीक्वल ऑरिजनल स्टोरी के आगे की कहानी ना होकर एक फ्रेंचाइजी फिल्म होगी. आपको बता दें कि ‘वास्तव’ को 26 साल पहले रिलीज किया गया था और इसके लिए संजय दत्त को पहली बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था. इसका निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी

641978630 18565519624026254 2867479186946359379 n

केडी: द डेविल
संजय दत्त कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ में भी दिखाई देने वाले हैं. इसमें वह एक विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में लीड रोल में ध्रुव सरजा होंगे. मूवी से संजय दत्त का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर भी जारी किया जा चुका है, जो दमदार एक्शन अवतार में दिखाई दिए थे. बताया जा रहा है कि वह खतरनाक विलेन की भूमिका में होंगे. इसका निर्देशन प्रेम कर रहे हैं और फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फैंस को उनकी इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

आखिरी सवाल
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 सालों के सफर और बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बात करती है और कई सवाल भी खड़े करती है. इस फिल्म का मुख्य फोकस ऐतिहासिक सवालों पर है. इसमें संजय के साथ समीरा रेड्डी, नमाशी चक्रवर्ती, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे कलाकार अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं. इसका निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर अभिजीत मोहन वारंग कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 8 मई, 2026 को थियेटर में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी चाहती थीं ‘रामायण’ में ‘राम’ बने ये एक्टर, ‘हनुमान’ के लिए इस एक्टर को बताया था बेस्ट

641978630 18565519624026254 2867479186946359379 n

राजा शिवाजी
इसके अलावा संजय दत्त के पास एक पीरियड ड्रामा फिल्म भी है, जिसमें वो विलेन के रोल में दिखाई देने वाले हैं. वह रितेश देशमुख और जेनेलिया स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के किरदार में दिखाई देंगे. इसमें उनका रोल अफजल खान का होने वाला है. रितेश इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में दिखाई देंगे. फिल्म में रितेश और संजय दत्त आमने-सामने होंगे. इसे 1 मई., 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

Welcome to the Jungle (2026) - IMDb

वेलकम टू द जंगल
वहीं, संजय दत्त कॉमेडी ड्रामा फिल्म में भी दिखाई देने वाले हैं. वह अक्षय कुमार के साथ मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म में करीब 25 कलाकारों की टीम है, जो अलग-अलग रोल्स से दर्शकों को गुदगुदाते हुए स्क्रीन पर नजर आएंगे. एक्शन के साथ ही संजय दत्त कॉमेडी का भी तड़का लगाने वाले हैं. उनकी इस फिल्म को 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल की ‘बंदर’ के रिलीज डेट का ऐलान, इंटेस अवतार में सिनेमाघरों में मचाएंगे गदर

रेंजर
इसके साथ ही संजय दत्त एक्शन एडवेंचर फिल्म में भी दिखाई देने वाले हैं. वह अजय देवगन के साथ लंबे समय के बाद स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे. इसमें अजय देवगन और संजय दत्त के साथ ही तमन्ना भाटिया भी अहम रोल में दिखाई देंगी. इस फिल्म को 4 दिसंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा. गौरतलब है कि संजय दत्त और अजय देवगन की जोड़ी आखिरी बार साल 2012 में ‘सन ऑफ सरदार’ में नजर आई थी.

The Good Maharaja - IMDb

द गुड महाराजा
संजय दत्त की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में एक वॉर एपिक फिल्म का नाम भी शामिल है, जिसका टाइटल ‘द गुड महाराजा’ है. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इस फिल्म में महाराजा दिग्विजय सिंह के रोल में दिखाई देने वाले हैं. इसका निर्देशन विकास वर्मा कर रहे हैं और ये इंडो-पोलिश वॉर फिल्म है, जो इतिहास के एक स्पेशल अध्याय को दिखाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका बजट 400 करोड़ रुपये है. इसकी रिलीज की बात की जाए तो फिल्म 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

बाप
इस लिस्ट में संजय दत्त की आखिरी फिल्म ‘बाप’ है, जिसमें वह सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर एक्टर लंबे समय से चर्चा में हैं. इसका निर्देशन विवेक सिंह चौहान कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज का ऐलान नहीं किया गया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *