Fridge Food Storage: क्या आप भी फ्रिज में कहीं भी रख देते हैं खाना? आज ही बदलें ये 1 आदत

72a59944bafe4d2c66a519829a070c3717865556166141257 original


How To Store Food Properly In Fridge: फ्रिज में खाना रखने का तरीका भी उसकी ताजगी और सेहत के लिए काफी मायने रखता है. अक्सर लोग सुविधा के हिसाब से दूध, सब्जियां, पका हुआ खाना, कच्चा मांस और दूसरी चीजें फ्रिज में कहीं भी रख देते हैं. लेकिन फ्रिज के हर हिस्से का तापमान एक जैसा नहीं होता. यही वजह है कि खाने की हर चीज को सही जगह पर रखना जरूरी है.

सही तरीके से खाना रखने से न सिर्फ चीजें ज्यादा समय तक ताजी रहती हैं, बल्कि एक खाने की चीज से दूसरी चीज में बैक्टीरिया पहुंचने का खतरा भी कम होता है. फ्रिज का तापमान आमतौर पर 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना बेहतर माना जाता है. आइए जानते हैं फ्रिज के किस हिस्से में कौन-सी चीज रखनी चाहिए.

ऊपर वाली शेल्फ में क्या रखें?

फ्रिज की सबसे ऊपर वाली शेल्फ पर ऐसी चीजें रखना बेहतर होता है जिन्हें दोबारा पकाने की जरूरत नहीं होती. इसमें दही, पनीर और दूसरी डेयरी चीजों के अलावा पहले से तैयार खाना और बचा हुआ खाना रखा जा सकता है. रेडी-टू-ईट फूड को ऊपर रखने की एक बड़ी वजह यह है कि नीचे रखी कच्ची चीजों से निकलने वाला पानी या रस उसके ऊपर न गिरे. कच्चे मांस या मछली से निकलने वाला तरल अगर किसी तैयार खाने पर गिर जाए तो उसमें बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं. इसलिए तैयार खाने को हमेशा ढककर या एयरटाइट कंटेनर में रखना चाहिए.

Fridge Food Storage: क्या आप भी फ्रिज में कहीं भी रख देते हैं खाना? आज ही बदलें ये 1 आदत

बीच वाली शेल्फ में क्या रखें?

फ्रिज की बीच वाली शेल्फ पर मक्खन, ठंडी मिठाइयां, सॉस, ड्रेसिंग, डेली मीट और अच्छी तरह पका हुआ खाना रखा जा सकता है. जो खाना पहले से तैयार है और जिसे बाद में परोसा जाना है, उसे भी यहां रखा जा सकता है. फ्रिज को व्यवस्थित रखने के लिए एक आसान तरीका यह है कि पुराने सामान को आगे और नए सामान को पीछे रखें. इससे पहले खरीदी गई चीजें पहले इस्तेमाल हो जाएंगी और लंबे समय तक रखी चीजें खराब होने से बच सकती हैं.

कच्चा मांस और मछली सबसे नीचे रखें

कच्चे मांस, चिकन और मछली को फ्रिज की सबसे निचली शेल्फ पर रखना बेहतर होता है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अगर इनसे कोई तरल पदार्थ निकलता है तो वह नीचे की तरफ ही रहेगा और दूसरे खाने पर नहीं गिरेगा. कच्चे मांस और मछली को हमेशा अच्छी तरह बंद डिब्बे या सीलबंद बैग में रखना चाहिए. इससे दूसरे खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने का खतरा कम होता है. खासकर ऐसे खाने को तैयार भोजन से दूर रखना जरूरी है, क्योंकि इसे खाने से पहले अच्छी तरह पकाया जाता है.

फ्रिज के ड्रॉअर में क्या रखें?

फ्रिज के नीचे बने ड्रॉअर आमतौर पर फल, सब्जियां, हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद वाली चीजों के लिए होते हैं. इन्हें जरूरत के हिसाब से पैकेट या कंटेनर में रख सकते हैं. फलों और सब्जियों को रखने से पहले उनकी पैकेजिंग और सफाई का ध्यान रखें. अगर कोई चीज खुली है तो उसे साफ करके ही ड्रॉअर में रखें. साथ ही फ्रिज के ड्रॉअर को समय-समय पर खाली करके साफ करना भी जरूरी है, क्योंकि वहां जमा गंदगी और नमी बैक्टीरिया के बढ़ने की वजह बन सकती है.

Fridge Food Storage: क्या आप भी फ्रिज में कहीं भी रख देते हैं खाना? आज ही बदलें ये 1 आदत

फ्रिज के दरवाजे में क्या रखें?

फ्रिज का दरवाजा सबसे ज्यादा खुलता और बंद होता है, इसलिए यहां तापमान में लगातार बदलाव होता रहता है. ऐसे में दरवाजे में उन चीजों को रखना बेहतर होता है जिन्हें बहुत कम तापमान की जरूरत नहीं होती. जूस, जैम, सॉस, चटनी, अचार, ड्रिंक और कुछ ऐसे पैक्ड प्रोडक्ट जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत होती है, उन्हें यहां रखा जा सकता है. दूध या जल्दी खराब होने वाली चीजों को फ्रिज के दरवाजे में रखने से बचना बेहतर है, खासकर अगर फ्रिज बार-बार खुलता रहता हो.

इसे भी पढ़ें- 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत

फ्रिज में खाना कितने दिन तक सुरक्षित रहता है?

सिर्फ सही जगह पर खाना रखना ही काफी नहीं है. यह जानना भी जरूरी है कि कौन-सी चीज फ्रिज में कितने समय तक रखी जा सकती है. कच्चा कीमा या चिकन जैसी चीजें आमतौर पर 1 से 2 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लेनी चाहिए. कच्चे स्टेक, चॉप या रोस्ट को करीब 3 से 5 दिन तक रखा जा सकता है. पका हुआ मांस और चिकन करीब 3 से 4 दिन तक इस्तेमाल करना बेहतर होता है. ताजा मछली और सीफूड को 1 से 2 दिन के अंदर इस्तेमाल करना चाहिए, जबकि पकी हुई मछली को करीब 3 से 4 दिन तक रखा जा सकता है. डेयरी की बात करें तो दही करीब 7 से 10 दिन, नरम चीज 1 से 2 सप्ताह और हार्ड चीज सही तरीके से पैक करके 3 से 4 सप्ताह तक रखी जा सकती है. मक्खन को इससे काफी ज्यादा समय तक स्टोर किया जा सकता है. अंडे आमतौर पर 3 से 5 सप्ताह तक रखे जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बिना खाए-पिए कितने दिन जिंदा रहता है इंसान, इस दौरान शरीर में क्या होता है?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *