ऋतुराज गायकवाड़ की टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी के चोटिल होने पर मिली जगह

9e3cfd27f398d4b14dca7eada9e59d4d1780233887927975 original


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया के एलान कर दिया है. यह ट्राई सीरीज 9 जून-21 जून तक चलेगी. इंडिया A टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की एंट्री हुई है और उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है. तिलक वर्मा इस ट्राई सीरीज के दौरान टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे होंगे.

गायकवाड़ ने किसे किया रिप्लेस

श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज में पहले रियान पराग को मौका दिया जाना था और उन्हें उपकप्तानी मिलने वाली थी. बीसीसीआई द्वारा जारी स्टेटमेंट अनुसार पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण ट्राई सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ ने ली है.

पराग आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे थे. उनकी टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, लेकिन क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार गई थी.

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया A का स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय

तिलक वर्मा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका

ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखेंगे. वैभव सूर्यवंशी ने भी टीम में अपनी जगह सुरक्षित रखी है. नवंबर 2025 में उन्होंने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए के लिए डेब्यू किया था. उस टूर्नामेंट में उन्होंने यूएई के खिलाफ 42 गेंद में 144 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. उसके बाद वैभव आईपीएल 2026 में भी दमदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Final: बेंगलुरु और गुजरात का फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, किसे करेंगे सपोर्ट गिल या कोहली?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *