FD Rates: सीनियर सिटीजन्स के लिए बंपर ऑफर, अब किस बैंक में है सबसे तगड़ा रिटर्न?

4d985e68bb2b18fbd9edb74440e9acda17897271593771346 original


बैंक में कुछ रकम को लोग रखकर फिक्स कर देते हैं, उसे FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट कहते हैं. एफडी करने पर बैंक उस रकम पर आपको कुछ प्रतिशत का ब्याज देता है. ये ब्याज दरें हर किसी के लिए अलग हो सकती हैं. ये FD की अवधि और वरिष्ठता पर भी निर्भर करता है. अगर आप आने वाले कुछ समय में एफडी करना चाहते हैं तो कुछ बैंक हैं जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर अच्छा खासा ब्याज दे रहे हैं.

हालांकि ये ऑफर वरिष्ठ नागरिकों के लिए है. अगर आप भी सीनियर सिटीजन में आते हैं और अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं FD एक अच्छा ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: जापान में ब्याज दर बढ़ी, अब भारत में बुलेट ट्रेन और मेट्रो का कर्ज कितना महंगा होगा? 

कहां मिल रहा कितना ब्याज?
यदि आप सितंबर 2026 में FD करवाना चाहते हैं तो कुछ छोटे फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 8.50% तक सालाना ब्याज दे रहे हैं. ये दर बैंक और FD की अवधि के हिसाब से अलग-अलग है. तो आइये जानते हैं कौन सा बैंक कितनी अवधि पर कितना ब्याज सीनियर सिटीजन्स को दे रहा है.

इन बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 8.50% ब्याज दे रहे हैं. हालांकि, तीनों बैंकों में ये ब्याज अलग-अलग अवधि की FD पर मिल रहा है.

  • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक: अधिकतम 8.50%
  • ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक: अधिकतम 8.50%
  • सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: अधिकतम 8.50%
  • जन स्मॉल फाइनेंस बैंक: अधिकतम 8.30%
  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक: अधिकतम 8.30%
  • शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक: अधिकतम 8.25%
  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक: अधिकतम 8.25%

बड़े प्राइवेट बैंकों में ब्याज दरें
प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को 8% तक का ब्याज दे रहे हैं. इनमें शामिल बैंक हैं:

  • DCB बैंक: 8% ब्याज
  • बंधन बैंक: 7.95% ब्याज
  • इंडसइंड बैंक: 7.75% ब्याज
  • यस बैंक: 7.75% ब्याज
  • HDFC बैंक: 7.10% ब्याज
  • ICICI बैंक: 7.10% ब्याज
  • एक्सिस बैंक: 7.25% ब्याज

सरकारी बैंकों में कितना ब्याज?
इन सरकारी बैंकों में मिल रही 7.45% ब्याज दरें, यहां देखें लिस्ट:

  • बैंक ऑफ इंडिया: 7.45% ब्याज
  • पंजाब एंड सिंध बैंक: 7.35% ब्याज
  • बैंक ऑफ बड़ोदा: 7.25% ब्याज
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 7.15% ब्याज
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: 7.05% ब्याज

ये भी पढ़ें: आज सोना महंगा और चांदी 476 रुपए सस्ती, अचानक क्यों बदले गोल्ड- सिल्वर के भाव?

ज्यादा ब्याज देखकर ना फिसलें
आपको बता दें कि यदि आप FD कराने जा रहे हैं तो केवल ब्याद दरें देखकर ना फिसलें. बल्कि पहले उसकी अवधि देखें. ऐसा जरूरी नहीं है कि बैंक की सबसे ज्यादा ब्याज दर 1, 3 या 5 साल की हर FD पर मिले.

इसके अलावा FD में पैसा लगाने से पहले समय से पहले FD तोड़ने के नियम, टैक्स और डिपॉजिट इंश्योरेंस की जानकारी भी देखनी चाहिए. 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को कुछ बैंक एक्स्ट्रा ब्याज भी दिया जाता है, उसे भी चेक करें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *