सीधे 8 रुपया महंगा होगा दूध! सरकार को मिल चुका है 3 दिनों का अल्टीमेटम

3e0eb458f8b6e280f6c1bec3a9a58dfd17897831660341379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बढ़ोतरी से त्योहारों पर दूध-मिठाई महंगी हो सकती है.

कर्नाटक में लोगों को त्योहारी सीजन से पहले एक औ बड़ा झटका मिल सकता है. यहां जल्द ही दूध की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. दरअसल, कर्नाटक में राज्य के दुग्ध उत्पादक संघों ने दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की मांग की है. यह मांग बेंगलुरु प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाई गई है.

क्यों की जा रही कीमतें बढ़ाने की मांग?

उनका कहना है कि उत्पादन की बढ़ती लागत और दूध के घटते उत्पादन का उन पर दबाव पड़ रहा है. कर्नाटक मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अनुसार, बामुल (Bamul), चामुल (Chamul), मांड्या मिल्क और तुमकुर (Tumkur) समेत कई बड़े मिल्क यूनियन इस मांग के पक्ष में हैं. संघों ने दूध उत्पादकों को दिए जाने वाले सरकारी प्रोत्साहन (इंसेंटिव) में भी बढ़ोतरी की मांग की है.

इन मांगों को पूरा करने के लिए उत्पादकों ने सरकार को 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. अगर इस बीच सरकार कैबिनेट की बैठक बुलाकर इस पर फैसला नहीं लेती, तो उत्पादकों ने ‘विधान सौध’ तक विरोध मार्च निकालने की चेतावनी दी है. 

संकट में डेयरी किसान

बामुल मिल्क यूनियन के प्रेसिडेंट नागराज ने कहा कि डेयरी एसोसिएशन पिछले आठ महीनों से राज्य सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. यूनियनों ने अब दूध की खरीद की कीमत में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की मांग की है.

दुग्ध संघों के अनुसार, डेयरी किसान इस समय भारी वित्तीय संकट से गुजर रहे हैं. एक तरफ कम बारिश के चलते मवेशियों के लिए हरे चारे की भारी कमी हो गई है. ऊपर से पशु आहार और कच्चे माल की कीमतों में 25% तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. इस पर ट्रांसपोर्टेशन पर भी खर्च बढ़ा है, इन सबको मिलाकर दूध उत्पादन की लागत काफी ऊपर चली गई है. ऐसे में किसानों के लिए मवेशियों को पालना मुश्किल हो गया है. इसका असर उनके कुल उत्पादन पर भी पड़ रहा है.

आम उपभोक्ताओं पर असर

अगर राज्य सरकार दुग्ध संघों की तरफ से उठाई गईं मांगों को मान लेती है और कीमतें बढ़ाने केप्रस्ताव को मंजूरी दे देती है, तो नवरात्रि और दीवाली से ठीक पहले नंदिनी जैसे ब्रांड का दूध बेहद महंगा हो जाएगा. इससे न केवल रसोई का बजट गड़बड़ाएगा, बल्कि त्योहारी सीजन में मिठाई, खोया और अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतें भी आसमान छू सकती हैं.

ये भी पढ़ें:

आज 19 सितंबर को गैस सिलेंडर की ताजा कीमत, जानें कमर्शियल और घरेलू LPG का रेट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *