RBI News: चेतावनी! आसानी से पैसे कमाने का न लें रिस्क, RBI ने किया अलर्ट, बता दीं बैंक अकाउंट बचाने की 3 टिप्स

b7cfcd5e55606e46e35c2b07f2495ac217816097056321346 original


RBI Warning Message: क्या आपके किसी दोस्त, कलीग या फिर कोई जान पहचान वाला आपको ये कहता है कि उसके पैसे अपने खाते में जमा करवा लें. फिर वो कुछ दिन बाद पैसा वापस ले लेगा, उसके बदले में आपको पैसे देने का लालच दिया जाता है? यदि आपको भी ऐसा ही कोई ऑफर मिल रहा है तो लालच में आने से ज्यादा आपको सावधान रहने की जरूरत है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि केंद्रीय बैंक RBI की तरफ से ग्राहकों को सतर्क किया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल केंद्रीय बैंक RBI के आधिकारिक व्हॉट्सएप नंबर से कई लोगों के पास एक मैसेज भेजा जा रहा है. जिसमें लोगों को सावधान और सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है. इस मैसेज में लिखा गया है, ‘क्या आपके बैंक खाते का प्रयोग करने के बदले, कोई आपको आसानी से धन कमाने का प्रलोभन दे रहा है? अवैध धन वाहक न बनें!’

RBI News: चेतावनी! आसानी से पैसे कमाने का न लें रिस्क, RBI ने किया अलर्ट, बता दीं बैंक अकाउंट बचाने की 3 टिप्स

ये भी पढ़ें: RBI ने आम जनता को दी बड़ी राहत, बैंकों की इन मनमानियों को किया बैन, आपकी जेब कटने से बचेगी

क्या होता है ‘अवैध धन वाहक’?
RBI ने ‘अवैध धन वाहक’ का मतलब भी इस मैसेज में बताया है. उन्होंने बताया, ‘अवैध धन वाहक वह व्यक्ति होता है जो किसी अन्य की ओर से अवैध तरीके से कमाए गए धन को अंतरित करता है या एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाता है’. इसके साथ ही RBI ने लोगों को बताया है कि आपका बैंक खाता है यदि तो उसमें आपका ही धन होना चाहिए.

RBI ने दिए टिप्स
इसके अलावा RBI ने लोगों को सतर्क करते हुए कुछ पॉइंट्स में लिखा है:

  • किसी अन्य व्यक्ति को धन भेजने के लिए अपने बैंक खाते का प्रयोग करने की अनुमति न दें.
  • आपके बैंक खाते के माध्यम से धन प्राप्त करने या भेजने की अनुमति देने पर आप जेल जा सकते हैं.
  • कभी भी अपने खाते से संबंधित विवरण, ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें.
  • अपने खाते की सुरक्षा करें. अपनी सुरक्षा करें.
  • आसानी से धन कमाने का जोखिम कभी भी न लें.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel News: धड़ाम हो रही क्रूड ऑयल की कीमतें, कितना नीचे जाने पर सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल?

इसके आगे RBI ने अपनी वेबसाइट का लिंक शेयर किया है, साथ ही लिखा है अधिक जानकारी के लिए वहां संपर्क किय जा सकता है. तो वहीं ‘आरबीआई कहता है… जानकार बनिए, सतर्क रहिए!’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *