पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन, 5 अगस्त को होगी प्रेयर मीट

fd14ec0423de63cc65e46e043080d0bb17854970018591296 original


पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां रविंदर कौर का निधन हो गया है, जिससे वो गहरे दुख में हैं. उनका निधन 27 जुलाई, 2026 को हुआ था. इस खबर से गिल परिवार, उनके चाहने वालों और पूरे पंजाबी एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. हाल ही में सिंगर ने पोस्ट शेयर कर बाताया कि अगस्त में प्रेयर मीट रखी जाएगी.

पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की मां का निधन
हाल ही में सिंगर जस्सी गिल मे इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को ये जानकारी दी. पोस्ट में लिखा था, ‘बहुत भारी मन से हम ये जानकारी दे रहे हैं कि हमारी प्यारी मां रविंदर कौर का 27 जुलाई 2026 को निधन हो गया. उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए भोग और अंतिम प्रेयर मीट 5 अगस्त 2026 को रखी गई है.’  

ये भी पढ़ेंः टीवी की ‘सीता’ ने की रणबीर की ‘रामायण’ की तारीफ, ‘भगवान राम’ के किरदार को लेकर कह दी ये बात

इससे पहले, सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, ‘हर जन्म बने तू मां मेरी, हर जन्म मैं तेरा पुत्त होवा. अलविदा मां जब तक हम फिर से न मिलें.’

इंडस्ट्री के लोगों ने दी श्रद्धांजलि 
जस्सी गिल के इस पोस्ट पर पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों ने भी उनकी मां को याद करते हुए और परिवार को हिम्मत देते हुए शोक जताया है. कई लोगों ने उम्मीद जताई कि परिवार को उनके साथ बिताई यादों से हिम्मत और सुकून मिलेगा. मीका सिंह, हर्षदीप कौर और जम मानक समेत कई सितारों ने दुख जताया.

बता दें, जस्सी गिल पंजाबी म्यूजिक और फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपने गानों और परफॉर्मेंस से लाखों दिलों पर राज किया है. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

ये भी पढ़ेंः ‘टॉक्सिक’ में अपने किरदार पर कियारा आडवाणी का खुलासा, कहा- ‘ऐसा ही रोल ढूंढ रही थी’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *