ATF News: हवाई ईंधन की कीमतें दोगुनी, लगातार दूसरे महीने बढ़े दाम, विदेश यात्रा पर बढ़ेगा सरचार्ज

7230bbcad48e3ea03b27a864e968847317776231693921241 original


ATF Price Hike News: विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है. सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जेट फ्यूल की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. 

दिल्ली में एटीएफ यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल का दाम 1,36,082 रुपये से बढ़कर 1,43,335 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है. यह 5.33 फीसदी की बढ़ोतरी है और लगातार दूसरे महीने दाम बढ़े हैं.

ये भी पढ़ें: Train Cancelled: रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द और डायवर्ट, भीषण गर्मी में होगी टेंशन, जानें कारण

टिकट महंगे होंगे क्या?

सीधी बात करें तो जब जेट फ्यूल महंगा होता है तो एयरलाइंस उसकी भरपाई यात्रियों से फ्यूल सरचार्ज के जरिए करती हैं. यह सरचार्ज आपके टिकट के साथ अलग से जुड़ता है. यानी दुबई जाना हो लंदन जाना हो या टोरंटो – हर रूट पर टिकट की कुल कीमत बढ़ सकती है.

इतना महंगा क्यों हुआ ईंधन

इसकी खास वजह है ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष. इस तनाव से पहले जेट फ्यूल की वैश्विक कीमत करीब 8,059 से 8,533 रुपये प्रति बैरल थी जो अब 18,488 रुपये प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. कुछ ही हफ्तों में दाम दोगुने से भी ज्यादा हो गए. किसी भी एयरलाइन का 30 से 40 फीसदी खर्च सिर्फ ईंधन पर होता है इसलिए इसका असर सीधे टिकट की कीमत पर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: 5 किलो वाले मिनी LPG गैस सिलेंडर के भी बढ़े दाम, जानें कितना हुआ महंगा, मजदूरों पर मार!

घरेलू उड़ानों पर अभी राहत

अगर आप देश के अंदर कहीं जा रहे हैं तो फिलहाल राहत है. सरकार ने घरेलू एयरलाइंस को इस बढ़ोतरी से बाहर रखा है. आज यानी 1 अप्रैल को भी जब दाम दोगुने हुए थे तब घरेलू एयरलाइंस पर कुल बढ़ोतरी का सिर्फ 25 फीसदी ही लागू किया गया था.

आपका विदेश यात्रा  का प्लान है तो जितना जल्दी हो सके टिकट बुक कर लें क्योंकि आने वाले हफ्तों में कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं. फ्यूल सरचार्ज को ध्यान में रखते हुए बजट बनाएं और टिकट खरीदते समय बेस फेयर के साथ कुल कीमत जरूर देखें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *