- CUET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी, cuet.nta.nic.in से करें डाउनलोड.
- एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण की जांच करें, त्रुटि होने पर तुरंत संपर्क करें.
- परीक्षा में आधार से भिन्न फोटो वाले अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र लाना होगा.
- एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप से एडमिट कार्ड की जानकारी का मिलान अवश्य करें.
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी डिटेल्स ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है. इसमें नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता स्पष्ट रूप से देखा जाना चाहिए. किसी भी तरह की त्रुटि मिलने पर तुरंत एनटीए से संपर्क करना जरूरी है.
NTA ने दिए सख्त निर्देश
एनटीए ने परीक्षा वाले दिन को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं. सभी अभ्यर्थियों को वही फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा, जिसका उल्लेख उनके एडमिट कार्ड पर है और जिसे उन्होंने आवेदन के समय अपलोड किया था. जिन अभ्यर्थियों की लाइव फोटो आवेदन के समय आधार कार्ड से मेल नहीं खाती थी.
उन्हें परीक्षा केंद्र पर फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी. यह प्रमाण पत्र प्रिंसिपल, हेड मास्टर या किसी क्लास-I राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित होना चाहिए, जैसा कि 7 अप्रैल 2026 की एनटीए गाइडलाइन में बताया गया है.
यह भी पढ़ें – UPSC Recruitment: UPSC ने निकाली इन पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; पढ़ें डिटेल्स
एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप
एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर और शेड्यूल की जानकारी पहले ही 29 अप्रैल 2026 को जारी एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थियों को दे दी गई थी. इसलिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर दी गई परीक्षा तिथि, समय और केंद्र की जानकारी को उसी के अनुसार मिलान कर लें.
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और किसी भी नई सूचना के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आती है या एडमिट कार्ड में कोई गलती नजर आती है, तो वे एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं.
- हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
- ईमेल: cuet-ug@nta.ac.in
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI