RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान

904403f8715f990fc523ac787c00755317855944418671212 original


रजत पाटीदार ने पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर प्रभावित किया है. बेशक उनकी नेशनल टीम में वापसी नहीं हो पा रही है लेकिन वह घरेलू और लीग क्रिकेट में छाए हुए हैं. उन्होंने बतौर कप्तान RCB को 18 साल बाद उनका पहला IPL खिताब (2025) जितवाया. फिर फ्रेंचाइजी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया. अब वह दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन टीम की कप्तानी करेंगे.

दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. रजत पाटीदार कप्तान हैं, रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम में हर्ष दुबे, यश ठाकुर, आर्यन जुयाल, अरशद खान भी हैं. मध्य प्रदेश में रजत के साथी सारांश जैन भी टीम में शामिल है, जिन्हें हाल ही में पहली बार नेशनल टीम में चुना गया है. सारांश श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए हैं.

2025-26 रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का इनाम अमन मोखाड़े को मिला है. विदर्भ के लिए ओपनिंग करने वाले अमन ने 11 पारियों में 760 रन बनाए थे, उनका औसत 76 का रहा था. छत्तीसगढ़ के ओपनर आयुष पांडे को भी टीम में चुना गया है, जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका में ‘इंडिया ए’ के लिए डेब्यू किया था.

यह भी पढ़ें- गोरखा राइफल्स में थे सिपाही, ब्लास्ट में गंवाया पैर; अब CWG में जीता गोल्ड

दलीप ट्रॉफी 2026 में सेंट्रल जोन टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, कुणाल चंदेला, अमन मोखड़े, जीशान अंसारी, अरशद खान, आर्यन पांडे, आयुष पांडे, यश राठौड़, कुणाल सिंह (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, नचिकेत भुटे, यश ठाकुर.

यह भी पढ़ें- IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव

फर्स्ट क्लास क्रिकेट कंपटीशन दलीप ट्रॉफी का 63वां संस्करण (Duleep Trophy 2026) 23 अगस्त से शुरू होगा, जो 10 सितंबर तक चलेगा. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नार्थ जोन, नार्थ ईस्ट, साउथ वेस्ट और वेस्ट जोन टीम खेलेंगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *