वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इसी महीने भारत दौरे पर आएगी. भारत में वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. इस सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी. वेस्टइंडीज ने शाई होप को कप्तान नियुक्त किया है. वहीं कई खूंखार खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं.
अगस्त में हुई सर्जरी के बाद रिहैब जारी रखने के कारण अकीम अगस्टे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं. वह पिछले लंबे वक्त से वेस्टइंडीज की वनडे टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन भी किया है.
खूंखार बल्लेबाज शिमरन हेटमायर भी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुने गए हैं. शिमरन हेटमायर और जेसन होल्डर जैसे सीनियर खिलाड़ी भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम- शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अलजारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शरफेन रदरफोर्ड और जेडेन सील्स
बता दें कि इसी महीने वेस्टइंडीज की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने भारत दौरे पर आएगी. वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी. पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में, दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (रिजर्व विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर
यह भी पढ़ें-
2026 एशियन गेम्स में रविवार को 10 खेलों में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी, देखें संडे का शेड्यूल