‘हर चीज आपके कंट्रोल में नहीं रहती’, मां बनने के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही हैं करिश्मा तन्ना

3b9c2380981108ce56072299b0717e5d17897971806461483 original scaled


टीवी पर अलग-अलग रोल्स में नजर आने वाली करिश्मा तन्ना इस वक्त अपनी जिंदगी का सबसे अहम रोल निभा रही हैं. जुलाई में पहली बार मां बनीं करिश्मा अब अपने बेटे वेद के साथ मदरहुड एंजॉय कर रही हैं,  लेकिन हाल ही में उन्होंने इन खूबसूरत पलों के साथ आने वाली मुश्किलों को लेकर भी खुलकर बात की है.

डिलीवरी के बाद के बदलाव के बारे में क्या बोली करिश्मा तन्ना?

उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में पहले से जानने और खुद को इसके लिए तैयार करने के बावजूद जब उन्होंने इसे महसूस किया, तब पता चला कि खुद को मानसिक तौर पर तैयार कर लेना काफी नहीं है, क्योंकि हर चीज आपके कंट्रोल में नहीं रहती.

उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद को पहले ही समझा लिया था कि डिलीवरी के बाद ऐसे बदलाव आ सकते हैं और मैं इसके लिए तैयार हूं. लेकिन इसके बाद भी जब ये सब होता है, तो आप इसे अपनी मर्जी से रोक नहीं सकते. आपको उस दौर से गुजरना ही पड़ता है.’

‘हर चीज आपके कंट्रोल में नहीं रहती’, मां बनने के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही हैं करिश्मा तन्ना

कभी छोटी-छोटी बात पर भी आ जाता है रोना

करिश्मा ने ये भी बताया कि मां बनने के बाद शरीर और इमोशन्स में एक साथ कई बदलाव होते हैं. डिलीवरी के बाद शरीर को संभालना, हार्मोनल चेंज और बच्चे की जिम्मेदारी, सब कुछ एक साथ चल रहा होता है.

ये भी पढें: शादी के बंधन में बंधने वाले हैं समय रैना और मेधा शंकर? वायरल हो रही पोस्ट

उन्होंने अपने अनुभव को बताते हुए कहा, ‘मां बनने के लिए जिस तरह की ताकत चाहिए, उसे शब्दों में समझाना मुश्किल है. शरीर में इतने बदलाव होते हैं और भावनाएं भी लगातार बदलती रहती हैं. कभी आप बहुत खुश होती हैं, तो कभी छोटी-सी बात पर भी रोने का मन कर सकता है.’

महिलाओं को खुद को दोषी नहीं मानना चाहिए

करिश्मा ने उन महिलाओं के लिए भी बात की, जो मां बनने के बाद अपने इमोशन्स को लेकर खुद को दोष देने लगती हैं.  उन्होंने कहा, ‘मैं बस दूसरी महिलाओं से यही कहना चाहूंगी कि खुद को जज मत कीजिए और हर बात के लिए खुद को दोषी मत मानिए. आप अपने बच्चे के लिए जो कर रही हैं, उस वक्त आपके और आपके बच्चे के लिए वही सही है.’

ये भी पढें: करण-तेजस्वी के नए घर में पहली बार विराजे बप्पा, तस्वीरें शेयर कर दिखाई झलक

करिश्मा ने यह भी कहा कि मां की खुशी का असर बच्चे पर भी पड़ता है. इसलिए नई मां के लिए खुद का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है जितना बच्चे का ध्यान रखना.

बच्चे को जन्म देना करिश्मा के लिए ‘सुपरपावर’

करिश्मा ने डिलीवरी और मां बनने के अनुभव को महिलाओं की ताकत से भी जोड़ा. उन्होंने कहा कि बच्चे को जन्म देने के दौरान महिलाएं जिस फिजिकल, मेंटल और इमोशनल दौर से गुजरती हैं, वह अपने आप में बहुत बड़ी बात है.

उन्होंने इस अनुभव को ‘सुपरपावर’ जैसा बताया. उनके मुताबिक, मां बनने के बाद उन्हें ताकत का मतलब पहले से कहीं अलग तरीके से समझ आया है.

जुलाई में बेटे वेद का हुआ जन्म

करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा का बेटा 29 जुलाई 2026 को हुआ था. दोनों ने बेटे का नाम वेद तन्ना बंगेरा रखा है. बच्चे के जन्म के बाद से करिश्मा अपनी नई जिंदगी की कुछ क्यूट मोमेंट्स भी शेयर करती रही है.

कौन हैं करिश्मा तन्ना?

करिश्मा तन्ना लंबे समय से टीवी और फिल्मों में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फेमस टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी. इसके बाद वह ‘कहीं तो मिलेंगे’ और ‘कुमकुम’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं.

‘हर चीज आपके कंट्रोल में नहीं रहती’, मां बनने के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझ रही हैं करिश्मा तन्ना

टीवी सीरियल्स के अलावा वह ‘बिग बॉस 8’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं. फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

वेब सीरीज के मामले में हंसल मेहता की ‘स्कूप’ उनके फेमस प्रोजेक्ट्स में शामिल है. इस सीरीज में उन्होंने पत्रकार जागृति पाठक का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफ मिली.

वरुण बंगेरा से कब हुई मुलाकात?

करिश्मा ने बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की है. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी. करीब डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 12 नवंबर 2021 को सगाई की थी. इसके कुछ महीनों बाद 5 फरवरी 2022 को दोनों ने मुंबई में शादी कर ली. शादी के करीब चार साल बाद अब करिश्मा और वरुण अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन चुके हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *