India Innings Highlights: गिल की ऐतिहासिक पारी, ईशान का ताबड़तोड़ शतक; भारत ने अफगानिस्तान को दिया 403 का लक्ष्य

aabcaf032dc8e18916271706c154499617816957606991212 original


भारत ने लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे वनडे में अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 403 रनों का लक्ष्य रखा है. शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच हुई 224 रनों की साझेदारी के बाद लग रहा था कि भारत का स्कोर 450 के पार आराम से पहुंच जाएगा, लेकिन आखिरी 10 ओवरों में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और भारत की पारी 402 रनों पर सिमट गई. गिल ने 154 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, ईशान ने 125 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए नांगेलिया खरोटे ने सर्वाधिक 4 और राशिद खान ने 3 विकेट लिए.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लग गया था. यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर मोहम्मद सलीम की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की, रोहित अपने अर्धशतक से चूक गए. उन्हें राशिद खान ने बोल्ड किया, रोहित ने 39 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाए.

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की, गिल ने अपने वनडे करियर का 9वां और बतौर कप्तान पहला वनडे शतक लगाया. ईशान किशन ने भी सेंचुरी जड़ी, उन्होंने 79 गेंदों में 7 छक्के और 14 चौकों की मदद से 125 रन बनाए. वह नांगेलिया खरोटे की गेंद पर कैच आउट हुए.

गिल ने रचा इतिहास

इसके बाद शुभमन गिल ने अपने 150 रन पूरे किए. वह वनडे में 150 रन बनाने वाले भारत के 7वें कप्तान बन गए हैं. उनकी इस ऐतिहासिक पारी का अंत भी नांगेलिया ने किया, गिल ने 110 गेंदों में 2 छक्के और 22 चौकों की मदद से 154 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- ‘कोच होता, तो वैभव सूर्यवंशी को छोड़ देता…’, दिग्गज का बड़ा बयान; लड़ाई के बाद तोड़ी चुप्पी

जब ईशान आउट हुए थे तब भारत का स्कोर 36.3 ओवरों में 320 था, ऐसा लग रहा था कि यहां से भारत 460-470 तक पहुंच सकता है, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने इसके बाद हल्का सा कमबैक किया. खरोटे ने केएल राहुल को शून्य पर पवेलियन भेजा, श्रेयस अय्यर को भी उन्होंने ही आउट किया. उपकप्तान अय्यर ने 24 गेंदों में 26 रन बनाए.

45 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 373/6 था, इसके बाद 29 गेंदों में भारत ने 4 विकेट गंवाए और 29 रन ही जोड़े. इस तरह भारत की पारी 402 रनों पर सिमट गई, जबकि एक समय लग रहा था कि आज भारत अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बना देगी. बता दें कि वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर 418 का है, जो टीम ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में बनाया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *