Investment Scheme: हर महीने 30 लाख कमाने का मौका, वीडियो में PM मोदी ने बता दी निवेश की नई स्कीम?

129c84eaba0995e7e003ff5b35c8afd917815286817621346 original


Investment Scheme: अपने सुरक्षित भविष्य के लिए हर कोई निवेश तो जरूर करता है. फिर बत जब सरकारी कंपनी में सरकार के द्वारा बताई गई किसी स्कीम में निवेश करने की आती है तो इससे बेहतर क्या हो सकता है. ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो एक स्कीम में निवेश करें. जिसमें उन्हें 30 लाख रुपये हर महीने कमाने का मौका मिलेगा. क्या वाकई में ऐसा हो सकता है? आइये जानते हैं!

क्या है पूरा मामला?
दरअसल सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुकेश अंबानी और सुधा मूर्ति नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक स्कीम के बारे में बात की जा रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि महज 22 हजार रुपये निवेश करने पर 30 लाख रुपये हर महीने मिलेंगे. इस स्कीम में निवेश करने की अपील पीएम मोदी और वित्त मंत्री दोनों ही कर रहे हैं. अब हाल ही में इस खबर की सच्चाई सामने आई है.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel News: अब तेल कंपनियों को 1 लीटर पेट्रोल पर कितना घाटा हो रहा है? डीजल पर कम हुआ नुकसान

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
इस खबर की सच्चाई बताते हुए सरकारी एजेंसी PIB फैक्ट चेक ने साफ कर दिया है कि ये फेक वीडियो है और ऐसे किसी स्कैम से बचकल रहें. इस वीडियो को शेयर कर फेक बताते हुए एजेंसी ने कैप्शन में लिखा है, ‘ऑनलाइन ‘आसान पैसे’ वाले स्कैम से सावधान रहें. फेसबुक पर एक AI-जनरेटेड वीडियो फैल रहा है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म का समर्थन करते हुए गलत तरीके से दिखाया गया है. वीडियो में दावा किया गया है कि 22,000 रुपये के निवेश पर रोजाना 1 लाख रुपये और महीने में 30 लाख तक का रिटर्न मिल सकता है.’

ये भी पढ़ें: Black Money: वापस आएगा काला धन! बस 15 दिन बाकी, विदेश में जमा संपत्ति पर नए नियम ला रही सरकार

PIB ने किया लोगों को सावधान
पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वीडियो को पूरी तरह से फेक और गलत बताया है. साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए लिखा है: 

  • ये वीडियो फेक है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बनाया गया है.
  • न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, न ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और न ही भारत सरकार ने ऐसी किसी इन्वेस्टमेंट स्कीम या प्लेटफॉर्म का समर्थन, मंजूरी या प्रचार किया है.
  • धोखेबाज अक्सर लोगों को ठगने के लिए AI-जनरेटेड कंटेंट, झूठे समर्थन और बहुत ज्यादा रिटर्न के वादों का इस्तेमाल करते हैं.
  • पैसे निवेश करने या अपनी पर्सनल या फाइनेंशियल जानकारी शेयर करने से पहले, हमेशा ऐसे दावों की आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें.
  • गलत जानकारी और ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने में मदद करें. संदिग्ध या छेड़छाड़ किए गए कंटेंट की रिपोर्ट करें.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *