AIAPGET 2026 फाइनल आंसर की जारी, NTA ने स्कोर भी किया रिलीज

e98cba93bccd7f8aecd7f37100a26eda17897924124721094 original


एनटीए ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने सब्जेक्ट की अंतिम आंसर की चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही एनटीए ने उम्मीदवारों  के स्कोर कार्ड भी उपलब्ध करा दिए हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल AIAPGET पोर्टल exams.nta.nic.in/aiapget पर लॉगिन करके फाइनल आंसर की और अपना स्कोर देख सकते हैं. वहीं आपको बता दें कि AIAPGET 2026 की प्रोविजनल आंसर की एनटीए ने 4 सितंबर को जारी की थी और उसके बाद उस पर उम्मीदवारों काे आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया था. 

51,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन 

इस साल AIAPGET के लिए कुल 51,482 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 49,864 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. मुख्य परीक्षा 22 अगस्त 2026 को देश भर के 104 शहरों में 205 परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित हुई थी. वहीं जयपुर के राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वूमेन में कंप्यूटर से जुड़ी समस्या आने के बाद 49 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी नहीं हो पाई थी, जिसके बाद इन उम्मीदवारों के लिए 1 सितंबर को अलग से परीक्षा आयोजित कराई गई थी. परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों में 35,838 ने आयुर्वेद, 10,643 ने होम्योपैथी, 2,649 ने यूनानी और 734 उम्मीदवारों ने सिद्धा पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा दी थी. कुल उपस्थित उम्मीदवारों में 31,178 महिलाएं और 18,686 पुरुष शामिल थे. 

आयुर्वेद और होम्योपैथी में इतने उम्मीदवार क्वालीफाई 

एनटीए की जानकारी के अनुसार आयुर्वेद स्ट्रीम में 19,920 उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालीफाई की है. वहीं होम्योपैथी में 5,934 उम्मीदवार सफल हुए हैं. एजेंसी ने परीक्षा के साथ विषयवार टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है. आयुर्वेद में विनोद ने पहला स्थान हासिल किया है. उन्हें 480 में से 390 अंक मिले और उनका प्रतिशत 99.99 रहा. होम्योपैथी में अय्यामोलिया अक्षया टॉपर रही. उन्हें 480 में से 417 अंक हासिल किया. 

ये भी पढ़ें-ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • उम्मीदवार अपना रिजल्ट और आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाएं. 
  • इसके बाद सबसे पहले वेबसाइट कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में जाएं. 
  • अब AIAPGET 2026 रिजल्ट-फाइनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • लॉगिन के बाद स्कोर कार्ड और फाइनल आंसर की स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • इसके बाद उम्मीदवार रिजल्ट- फाइनल आंसर को डाउनलोड कर सकते हैं.

कौन कराएगा काउंसलिंग? 

AIAPGET 2026 का आयोजन नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन और नेशनल कमिशन फॉर होम्योपैथी की ओर से किया गया था. एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि एडमिशन के लिए काउंसलिंग उसकी ओर से नहीं कराई जाएगी. ऑल इंडिया कोटे की सीटों के लिए काउंसलिंग आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी की ओर से आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें-UP पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, जानिए योग्यता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *