Share Market Today: क्रूड ऑयल में गिरावट से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 285 अंक से ज्यादा उछला तो निफ्टी 24,000 के करीब

c1136953127276265699fbd517dc290317816703458671435 original


Share Market Today 17 June 2026: घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर निवेशकों ने जमकर खरीदारी की. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 285 अंक से ज्यादा चढ़ गया, जबकि निफ्टी 24000 के स्तर के करीब पहुंच गया. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और तेल सप्लाई को लेकर चिंताएं घटने से बाजार को सपोर्ट मिला. 

सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 285 अंक की बढ़त के साथ 77,093.17 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 75 अंक तेजी के साथ 24,064.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया. यह लगातार चौथा दिन है जब बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है. 

आज सुबह क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड और सिल्वर के दाम

इन सेक्टर्स ने दिखाई ताकत

आईटी, एफएमसीजी, रियल्टी और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा उत्साह रहा, जिससे बाजार को मजबूती मिली. 

कौन रहे टॉप गेनर्स?

निफ्टी में HCL Tech, Trent, Siemens Energy India, Eternal, Tata Consumer, Hindustan Unilever, Bajaj Finserv और NTPC जैसे शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की गई. इन शेयरों में निवेशकों की अच्छी खरीदारी देखने को मिली.

17 जून को गैस सस्ता हुआ या महंगा? सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें ताजा रेट

किन शेयरों में रही कमजोरी?

दूसरी ओर Hindalco, Lodha Developers, Adani Green Energy, JSW Steel, HDFC Life, Eicher Motors और Apollo Hospitals के शेयर दबाव में रहे और गिरावट के साथ बंद हुए. अब लगातार चार दिनों की तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. हालांकि एक्सपर्ट्स मुनाफावसूली की संभावना से भी इनकार नहीं कर रहे हैं. ऐसे में निवेशकों को चुनिंदा शेयरों में ही निवेश की सलाह दी जा रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *