35 या उससे कम गेंद में सेंचुरी, T20 में सिर्फ दो भारतीयों ने किया ऐसा, अभिषेक नंबर-1

acb5880041dab7da8512460110674e661789802653334975 original


आज के दौर में टी20 क्रिकेट सबसे ज्यादा खेला जा रहा है. आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बनते रहते हैं. हाल ही में अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मात्र 30 गेंदों में शतक पूरा कर इतिहास रच दिया. दुनिया में अभिषेक से तेज शतक किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं लगाया है.

ICC के फुल मेंबर देशों की बात करें तो अब तक सिर्फ 5 बल्लेबाज 35 या उससे कम गेंद में शतक लगा पाए हैं. अभिषेक शर्मा के अलावा एक अन्य भारतीय ने भी यह कारनामा किया है. तो यहां देखिए उन बल्लेबाजों की लिस्ट जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 35 या उससे कम गेंद में शतक पूरा किया है.

35 या कम गेंदों में शतक

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है. उन्होंने 30 गेंद में शतक लगाया था. उनसे पहले यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के नाम था, जिन्होंने 33 गेंद में शतक लगाया हुआ है, उनके अलावा न्यूजीलैंड के फिन एलन भी 33 गेंद में यह कमाल कर चुके हैं. वहीं डेविड मिलर और रोहित शर्मा ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 35 गेंद में शतक लगाया था.

  • 30 गेंद – अभिषेक शर्मा (भारत)
  • 33 गेंद – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
  • 33 गेंद – फिन एलन (न्यूजीलैंड)
  • 35 गेंद – डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
  • 35 गेंद – रोहित शर्मा (भारत)

अभिषेक शर्मा के अलावा रोहित शर्मा वह दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 35 या उससे कम गेंदों में शतक पूरा किया है. रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था. उस मुकाबले में रोहित ने 43 गेंद में 118 रन बनाए थे. भारत इस मैच को 88 रनों के विशाल अंतर से जीता था.

यह भी पढ़ें: रेप केस में दिल्ली कैपिटल्स प्लेयर को बड़ी राहत, 36 दिन बाद मिली जमानत

भारत के टॉप-5 बल्लेबाज

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो अभिषेक शर्मा पहले, रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर आते हैं. तीसरे नंबर पर भी अभिषेक का ही नाम है, जो 37 गेंद में शतक लगा चुके हैं. अभिषेक ऐसे एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 40 से कम गेंदों में 2 बार शतक पूरा किया है. संजू सैमसन ने 40 गेंद और तिलक वर्मा 41 गेंद में सेंचुरी पूरी कर चुके हैं.

  • 30 गेंद – अभिषेक शर्मा
  • 35 गेंद – रोहित शर्मा
  • 37 गेंद – अभिषेक शर्मा
  • 40 गेंद – संजू सैमसन
  • 41 गेंद – तिलक वर्मा

यह भी पढ़ें:

On This Day: युवराज सिंह के 6 छक्कों की बैकस्टोरी, गला काटने की मिली थी धमकी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *