दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं. वो दूसरी मां बनने वाली थीं. ऐसे में अब एक्ट्रेस और रणवीर सिंह ने खुद फैंस को गुड न्यूज दी है. उनके घर पर एक बार फिर से किलकारी गूंज उठी है. दीपिका ने नन्ही परी को जन्म दिया है. बेटी दुआ के बाद कपल के घर फिर से लक्ष्मी आई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खुद दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें बेटी के पैर का निशान छपा है. इसे साझा करने के साथ ही कपल ने जानकारी दी है कि उनके घर पर नन्ही परी आई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ समेत 4 फिल्मों को पछाड़ा, बनी अगस्त की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने गए थे दीपिका-रणवीर
आपको बता दें कि इसके एक दिन पहले ही दीपिका और रणवीर सिंह को सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया था. कपल गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचा था और इस दौरान दोनों अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में थे. दीपिका को लेकर रणवीर काफी केयरी दिखे थे. अब बप्पा के आशीर्वाद के बाद ही रणवीर सिंह और दीपिका ने बेटी का घर में वेलकम किया है.
आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट 19 अप्रैल, 2026 को किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. दीपिका और रणवीर सिंह ने हाल ही में बेटी दुआ का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था और उनका चेहरा भी रिवील किया था. दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर, 2018 को शादी की थी और इसके बाद उन्होंने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ का वेलकम किया था. अब 19 सितंबर को कपल ने दूसरी बेटी का वेलकम किया है.
यह भी पढ़ें: 2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, ‘विश्वनाथ एंड संस’ बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं. इसमें वो शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगीं. फिल्म को क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. वहीं, रणवीर सिंह को आखिरी बार फिल्म ‘धुरंधर 2’ में देखा गया था. इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ 1800 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.