Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)

c8fac7dd8f2c5ae2f5b563209c9cddf717898245033791392 original


कंगना रनौत का एक नया सोशल मीडिया पोस्ट बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गया है। कंगना नेबिना किसी फिल्म या स्टार का नाम लिए पौराणिक फिल्मों में दिखाए जा रहे किरदारों के कॉस्ट्यूम और लुक्स पर सवाल उठाए हैं। 18 सितंबर को कंगना ने एक पुरानी भक्ति फिल्म का वीडियो क्लिप शेयर किया और लिखा कि आज की फिल्मों में हजारों साल पुराने पौराणिक पात्रों को कई बार ऐसे कपड़े पहनाए जाते हैं, जैसे वे किसी मौजूदा टीवी शो का हिस्सा हों। कंगना ने यह भी कहा कि पौराणिक किरदारों की पोशाक और लुक तैयार करते समय शास्त्रों में दिए गए विवरण को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने पुराने दौर की फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय VFX और CGI जैसी तकनीक उपलब्ध नहीं होने के बावजूद फिल्मकार पौराणिक पात्रों को शास्त्रीय वर्णन के करीब दिखाने की कोशिश करते थे। कंगना ने अपने पोस्ट में ‘रामायण’, रणबीर कपूर या साई पल्लवी का नाम नहीं लिया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उनके बयान को नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित ‘रामायण’ से जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म के किरदारों के लुकक्या यह महज एक सामान्य टिप्पणी है या फिर इ और कॉस्ट्यूम को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रही हैं, खासकर साई पल्लवी के सीता लुक और लारा दत्ता के कैकेयी लुक को लेकर। हालांकि, कंगना ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनका पोस्ट किसी खास फिल्म के संदर्भ में था। ऐसे में सवाल बना हुआ है—क्या यह महज एक सामान्य टिप्पणी है या फिर इशारा ‘रामायण’ की तरफ है?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *