‘हनुमान अंश’ के भक्ति गीत ने मचाया धमाल, साधु तिवारी बोले- इतनी सफलता की उम्मीद नहीं थी

4089ba1c861b5bb499747ed4abc054a817898182025041480 original


फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भक्ति गीत ‘जब जिद पर आ गईं पार्वती’ को लोगों की तरफ खूब प्रशंसा मिल रही है. भक्ति गीत के गायक साधु तिवारी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म के चलने की उम्मीद तो सभी को थी, लेकिन इतना कमाल करेगी ये किसी को नहीं पता था.

उन्होंने कहा, ‘फिल्म को लोगों द्वारा खूब पसंद भी जा रहा है. क्योंकि फिल्म पूरे मन से तैयार की गई थी, तो कहीं-न-कहीं उम्मीद तो थी कि इसे पसंद किया जाएगा, लेकिन इतनी चलेगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था.’

संघर्ष को लेकर बोले साधु तिवारी

उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा, ‘संघर्ष कभी खत्म नहीं होता है, फिर चाहे वह किसी का भी हो. अगर आप छोटी-सी दुकान भी खोलेंगे तो उसे चलाने में भी समय और पूरा संघर्ष लगेगा ही. मेरा मानना है कि जब आप अपने मन का काम करते हैं, तो उस दौरान मुश्किल वक्त आते हैं. पीड़ा होती है, जो कि असल में आनंद होती है और इसी तरह सब कुछ चलता रहता है.’

उन्होंने बताया कि वे शुरुआत से ही संगीतकार ही बनना चाहते थे, लेकिन बीच में जरूरत के लिए कुछ काम करने पड़े थे. मैं पहले भी काफी प्रोजेक्ट किए हैं और आगे भी लाइन पर लगे हुए हैं, जो आना बाकी हैं. आपको उन प्रोजेक्ट के बारे में आगे पता चल जाएगा.

ये भी पढ़ें:- यूके में क्रिश्चियन वेडिंग के बाद अब इंडियन रीति-रिवाज से शादी करेंगी जेनिफर विंगेट, मुंबई में हुई मेहंदी

भक्ति गीत गाकर खत्म की बातचीत

सिंगर साधु तिवारी ने बातचीत को भक्ति गीत ‘जब जिद पर आ गईं पार्वती’ गाकर खत्म की. फिल्म ‘हनुमान अंश’ का एक और भक्ति गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को पसंद किया जा रहा है. साथ ही इसके गायक सुनील लोधी को भी काफी पहचान मिली है.

गायक ने हाल ही में गाजियाबाद का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि यह फिल्म हिट होगी, क्योंकि वह बचपन से ही यह भक्ति भजन गुनगुनाते रहे हैं. साथ ही उन्होंने फैंस से भविष्य में ऐसे और भी दिल को छू लेने वाले भजन गाने का वादा किया.

उन्होंने कहा, ‘मुझे बॉलीवुड से गाना गाने के काफी ऑफर भी मिल रहे हैं और मैं दर्शकों के लिए अच्छे अच्छे गाने लेकर आउंगा. फिल्म तो मेरे हनुमान जी की कृपा से हिट हुई है और मैं दर्शकों को इसी तरह से फिल्म और उसके गाने को सपोर्ट करते रहें ताकि हमारे माता-पिता भी देख सकें और सुन सकें.’

ये भी पढ़ें:- सुधीर मिश्रा की फिल्म में वहीदा रहमान की एंट्री, महात्मा गांधी की मां के किरदार में आएंगी नजर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *