Raaka Release Datel: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

39f5ca455993d7b6f2856e645b46f6fc1781602658682209 original


‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही हैं. एटली निर्देशित इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस में इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा हैं. वहीं फिल्म की टीम कड़ी सिक्योरिटी बनाए हुए है और यह पक्का कर रही है कि सेट से कुछ भी लीक न हो,जबकि फैंस फिल्म की जॉनर  जानने के लिए एक्साइटेड  हैं, लेकिन सब कुछ अभी सीक्रेट रखा गया है. इन सबके बीच ‘राका’ की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

कब रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की ‘राका’?
दरअसल डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक  मेकर्स दिसंबर 2027 में किसी समय अल्लू अर्जुन की ‘राका’ को रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि रिलीज़ की तारीख के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. वहीं अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ, तो इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग 2026 के एंड तक पूरी हो सकती है.

खबरें हैं कि एटली को पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर ध्यान देना है और हॉलीवुड के कुछ बड़े स्टूडियो वीएफएक्स का काम कर रहे हैं. एटली को बाकी बचे सभी कामों को पूरा करने के लिए काफी समय चाहिए और ‘राका’ के लिए क्रिसमस 2027 रिलीज़ की सबसे अच्छी तारीख होगी. गौरतलब है कि फिल्म की डिजिटल डील अभी तय नहीं हुई हैं, इसलिए मेकर्स अभी फिल्म की रिलीज़ डेट फाइनल करके उसकी घोषणा नहीं करेंगे. शूटिंग पूरी होने के बाद ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें:-Monday Box Office: मंडे को ‘पेद्दी’ के आगे ‘हॉन्टेड 3D’ का चला जादू, कंगना और मनोज की फिल्में पड़ी सुस्त, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘राका’ के बारे में
अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा, इस फ़िल्म में सितारे अहम भूमिकाओं में नज़र आ सकते हैं. खबरों के मुताबिक, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर इस प्रोजेक्ट में अहम किरदार निभाती दिखेंगी. बताया जा रहा है कि यह फ़िल्म 700 करोड़ रुपये से ज़्यादा के भारी-भरकम बजट में बनाई जा रही है और इसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है.

ये भी पढ़ें:- Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई ‘भारत भाग्य विधाता’, चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानें- कितना वसूला बजट

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *