‘नहीं हो रहा ना छोड़ दो…’, ‘राजा शिवाजी’ पर 10 साल से काम कर रहे थे रितेश देशमुख, 3 बार हुए थे फेल

adad3beed8c797c8e252ec716a9885b017778005798551403 original


रितेश देशमुख इन दिनों फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और वीकेंड पर भी कमाल का बिजनेस कर रही है. इसकी फैंस तो तारीफ कर रहे हैं साथ क्रिटिक्स को भी ये फिल्म काफी पसंद आई है, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस पर पड़ता दिख रहा है. लेकिन इस बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि रितेश देशमुख इस पर पिछले 10 सालों से काम कर रहे थे और 3 बार फेल हुए हैं.

दरअसल, रितेश देशमुख ने हाल ही में ‘जियो स्टूडियो’ को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर बात की. उन्होंने बताया, ‘मेरे लिए सबसे ज्यादा फ्रस्ट्रेशन था कि मैं इस फिल्म को बनाने के लिए पिछले 10 सालों से कोशिश कर रहा था. मैंने इस बीच 3 बार कोशिश की और तीनों बार फेल रहा.’

नहीं हो रहा है ना तो छोड़ दो…

रितेश देशमुख आगे कहते हैं, ‘2016 में मैंने अनाउंस किया तब नहीं हो पाई, फिर मैंने 2019 में अनाउंस किया फिर नहीं हो पाई कोविड-19 महामारी आ गई. फाइनली अब बनी. लेकिन इस बीच कई बार मुझे ऐसा फील होता था कि नहीं हो रहा है ना तो छोड़ दो, आगे बढ़ो जाने दो. पर वो चाहत होती है ना कि मत छोड़ यार आगे बढ़ो. ये अच्छा आइडिया और इस पर काम करना चाहिए. जब कई बार फेल हो जाते हैं तो क्या होता है कि भगवान भी कहता है कि यार इतनी बार हो गया है ना तो अब कर ले. फिर उसे कई लोग मिलकर सपोर्ट करते हैं और वो हो जाता है.’

यह भी पढ़ें: ‘आलू का बोरा है…’, जब रवि किशन ने की थी अक्षरा सिंह की बॉडी शेमिंग, नाराज हो गई थीं एक्ट्रेस

कहां से आया ‘राजा शिवाजी’ का आइडिया?

इसके साथ ही इसी इंटरव्यू में रितेश देशमुख से फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर आइडिया के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी’ से प्रेरणा मिली थी. वह बताते हैं कि उन्होंने किताबों में पढ़ा था और ये महाराष्ट्र का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है तो इसे जेनरेशन को जानना चाहिए. रितेश देशमुख के मुताबिक, इस तरह से फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का निर्माण किया गया.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन देख बदला कियारा आडवाणी का मन? मेकर्स से की कम करने की मांग

‘राजा शिवाजी’ की स्टार कास्ट और कहानी

बहरहाल, अगर ‘राजा शिवाजी’ की स्टार कास्ट और कहानी के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में रितेश और जेनेलिया देशमुख के साथ ही संजय दत्त, फरदीन खान, भाग्यश्री और विद्या बालन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. फिल्म की स्टोरी छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन से लेकर फैजल खान से युद्ध लड़ने तक पर आधारित है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *