Petrol-Diesel Rate: आज 1 लीटर पेट्रोल भरवाने का कितना आएगा खर्च? घर से निकलने से पहले जानें ताजा फ्यूल रेट

e70a6a7dfe58ddb5728f19bdde1cbfd717818306664221379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पेट्रोल-डीजल की कीमतें 19 जून को स्थिर बनी रहीं.
  • तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट करती हैं.
  • गिरते कच्चे तेल के बावजूद, तुरंत कीमत कटौती संभव नहीं.
  • सरकार वैश्विक स्थितियों पर नजर रख रही, फैसला बाद में होगा.

Petrol-Diesel Rate on June 19: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि, कीमतों पर बराबर पैनी नजर रखी जा रही है. अगर आप भी अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं, तो रेट की सही जानकारी होनी आपके लिए भी जरूरी है.

आज 19 जून, 2026 को देश भर में पेट्रोल और डीजल के लिए नई कीमतों का ऐलान कर दिया है. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट करती हैं. कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और टैक्स से तय होती हैं. अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम चर्चा में बने हुए हैं. क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट के चलते ग्राहकों को अब ईंधन की कीमतों में कटौती का बेसब्री से इंतजार है. 

शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई  111.18 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.47 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई 107.77 रुपये  99.55 रुपये
बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये 103.82 रुपये
शिमला 102.55 रुपये 94.61 रुपये
लखनऊ   102.05 रुपये  95.55 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये

कब कम होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत इस वक्त लगभग 77.69 डॉलर प्रति बैरल है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 74.90 डॉलर के आसपास बनी हुई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक कम बनी रहती हैं, तो आगे आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है. देश के पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, सरकार वैश्विक परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं और सही समय पर खुदरा कीमतों में बदलाव का फैसला लिया जाएगा. फिलहाल के लिए दाम तुरंत कम होने के आसार बहुत कम है.

ये भी पढ़ें:

Gas News: अंडमान में देश को मिल गया खुद का गैस सोर्स, जानिए इससे आम जनता को क्या होगा फायदा 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *