‘धुरंधर’ विवाद: मानहानि का केस खत्म, संतोष कुमार ने आदित्य धर को ‘चोर’ कहने के लिए मांगी माफी

fb4f8468cf46bd18db171fb4f1652e401777995974989587 original


मशहूर बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की, लेकिन इसके साथ ही ये फिल्म एक कानूनी विवाद में भी फंसी हुई थी. एक डायरेक्टर संतोष कुमार ने ‘धुरंधर’ के निर्देशक पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी के आरोप लगाए थे. साथ ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संतोष ने आदित्य धर को बुरा भला कहा.

इसके बाद आदित्य धर ने संतोष कुमार पर मानहानी का दावा कर दिया था. अब इस केस का फैसला आ गया है. 

क्या था विवाद?

ये विवाद तब शुरू हुआ जब संतोष कुमार ने दावा किया कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ उनकी 2023 की रजिस्टर्ड स्क्रिप्ट ‘डी-साहब’ (D-Saheb) की नकल है. संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया में बार-बार आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी के आरोप लगाए. इन बयानों से आहत होकर आदित्य धर ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और संतोष कुमार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया.

ये भी पढ़ें- Netflix और Hotstar का बड़ा धमाका, दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों की OTT रिलीज डेट कंफर्म

कोर्ट में मिली माफी

मंगलवार को इस मामले की सुनवाई जस्टिस आरिफ डॉक्टर की बेंच के सामने हुई. सुनवाई के दौरान संतोष कुमार के वकील ने उनके द्वारा दिए गए बयानों के लिए बिना शर्त माफी मांगी. आदित्य धर की ओर से पेश वकील ने इस माफी को स्वीकार कर लिया और कहा कि अब वे हर्जाने के दावे को आगे नहीं बढ़ाना चाहते. इसके बाद अदालत ने मानहानि के इस मामले को निपटा दिया.

स्क्रिप्ट चोरी का दावा अभी भी बरकरार

भले ही मानहानि का मामला खत्म हो गया हो लेकिन कोर्ट ने संतोष कुमार को एक बड़ी राहत दी है. जज ने स्पष्ट किया कि संतोष कुमार के पास अभी भी यह अधिकार है कि वे फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज (2026)’ की स्क्रिप्ट पर अपने मालिकाना हक को लेकर अलग से कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकते हैं. कोर्ट के आदेश के अनुसार, मानहानि का निपटारा स्क्रिप्ट चोरी के दावे के आड़े नहीं आएगा.  

बॉक्स ऑफिस: ‘कॉकटेल 2’ से हैट्रिक लगाएंगी कृति सेनन, डबल डिजिट में होगी ओपनिंग?

फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो ये फिल्म पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. इसने भारत में 1000 करोड़ और दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी. इसके बाद 19 मार्च 2026 को रिलीज हुए इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 1788 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *