Wayanad Travel Cost: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई यानी कल घोषित किया जा चुके हैं. केरल राज्य में कि जिन सीटों पर सबकी नजरें टिकी हुई थी, उनमें वायनाड भी एक प्रमुख जिला है. विधानसभा चुनाव और राजनीतिक गतिविधियों के बीच यह जिला इसलिए भी खास है, क्योंकि यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र भी रहा है. चुनावी माहौल में जहां नेताओं की रैलियों और नतीजे पर नजर रहती है, वहीं वायनाड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण भी लगातार सुर्खियों में बना रहता है. गॉड्स ओन कंट्री कहे जाने वाले केरल का यह इलाका सुकून, हरियाली और प्रकृति के करीब समय बिताने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि राहुल गांधी की सीट वायनाड टूरिस्ट के लिए जन्नत कैसे हैं और यहां घूमने का कितना खर्च आता है.
क्या है वायनाड की खासियत?
वायनाड केरल का एक शांत और हरियाली से भरा हिल स्टेशन है. यहां आपको पहाड़ों के साथ झरने, गुफाएं, जंगल और प्राकृतिक झीलें एक ही जगह पर देखने को मिलती है. यह इलाका नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है और अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है. इलायची, काली मिर्च और कॉफी की खेती यहां बड़े पैमाने पर होती है, जो इसकी पहचान को और खास बनाती है.
वायनाड में घूमने के लिए प्रमुख जगह
एडक्कल गुफाएं
वायनाड की सबसे चर्चित जगह में एडक्कल गुफाएं शामिल है. यहां प्राचीन समय के शिलालेख और नक्काशी देखने को मिलती है. इन गुफाओं तक पहुंचाने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है, लेकिन ऊपर से दिखने वाला नजारा बहुत आकर्षित होता है.
पुकोट झील
यह झील चारों तरफ से पहाड़ों और जंगलों से गिरी हुई है. यहां पैदल, बोटिंग की सुविधा भी मिलती है और पर्यटक पूरे दिन यहां शांत माहौल में आनंद ले सकते हैं.
मीनमुट्टी वॉटरफॉल
वायनाड का यह प्रमुख झरना तीन स्तरों में गिरता है, यह झरना वायनाड के सबसे बड़े झरने में से भी एक है. यहां पहुंचने के लिए जंगल के बीच ट्रैकिंग करनी होती है. एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह जगह खास मानी जाती है.
बाणासुर सागर बांध
यह देश का सबसे बड़ा मिट्टी से बना बांध है, यहां स्पीड बोटिंग की सुविधा मिलती है और बांध के बीच छोटे-छोटे द्वीप इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं.
मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य
मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास है. यहां जंगल सफारी के दौरान हाथी, हिरण और दूसरे जानवर भी देखे जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Bargi Dam Accident: बरगी डैम की तरह देश में कहां-कहां चलता है क्रूज, जानें कहां कितना किराया?
वायनाड घूमने का कुल खर्च
वायनाड में होटल 1500 से शुरू हो जाते हैं, जबकि मीडियम बजट में 2000 से 3000 प्रति रात का खर्च हो सकता है. खाने पीने का खर्च प्रति व्यक्ति रोजाना करीब 600 से 1000 रुपये तक आता है. अगर आप तीन दिन और तीन रात का ट्रिप प्लान करते हैं तो ट्रेन से यात्रा करने पर कुल खर्च लगभग 18 से 20 हजार रुपये तक आ सकता है. वहीं फ्लाइट से जाने पर वायनाड घूमने का खर्च बढ़कर करीब 33 से 35 हजार रुपये तक हो सकता है. वहीं अगर आप दिल्ली से वायनाड पहुंचते हैं तो वायनाड जाने के लिए डायरेक्ट ट्रेन या फ्लाइट नहीं मिलती है. आपको पहले केरल के कालीकट पहुंचना होता है जो वायनाड से करीब 85 से 90 किलोमीटर दूर है. इसके बाद यहां से कैब या बस के माध्यम से वायनाड पहुंचा जा सकता है.