Share Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरा शेयर बाजार, 557 अंक टूटा सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे

f73f6d30431e725c7a7212e99c4ffc2317818412573621379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज भारतीय शेयर बाजार गिरा, पाँच दिन की तेजी रुकी.
  • एक्सेंचर के ग्रोथ अनुमान घटने से भारतीय आईटी शेयर गिरे.
  • जापान, दक्षिण कोरिया के बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे.
  • गुरुवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद, फेड दरें स्थिर.

Share Market Today on June 19: आज भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है. एक तरफ बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 557 अंक लुढ़ककर 76852 पर खुला. वहीं, एनएसई के निफ्टी 50 ने 176 अंकों के नुकसान के साथ 23991 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की. इसी के साथ घरेलू शेयर बाजार में बीते 5 दिनों की सिलसिलेवार तेजी पर आज ब्रेक लग गया. आज कारोबार के दौरान आईटी स्टॉक्स खासतौर पर दबाव में नजर आ रहे हैं.

Accenture ने दिया झटका!

ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म Accenture ने कारोबारी साल 2026 के लिए अपने ग्रोथ अनुमान को घटाकर 3-4% कर दिया है. कंपनी ने बताया कि वह फिलहाल नई तकनीकों पर खर्च करने से बच रही है. इस खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में एक्सेंचर के शेयरों में 16% से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसका असर भारतीय आईटी इंडेक्स पर भी पड़ा. आज शुरुआती कारोबार में Wipro, Infosys और TCS जैसी बड़ी आईटी कंपनियां बाजार को नीचे की ओर खींच रहे हैं. 

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद वैश्विक तनाव के कम होने से जापान और साउथ कोरिया के बाजारों में गजब की तेजी देखी जा रही है. जापान का निक्केई 225 और साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स लगातार 5वें सत्र में अपने ऑल-टाइम हाई लेवल पर कारोबार कर रहे हैं.

जहां, जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को 0.6% की बढ़त के साथ खुला. वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) कल पहली बार 9,000 का आंकड़ा पार करने के बाद आज दोबारा 2.8% तक उछाला. हालांकि, इस दौरान  टॉपिक्स (Topix) में कोई बदलाव नहीं हुआ. स्मॉल-कैप कोस्डैक (Kosdaq) में 0.39% की गिरावट आई. चीन, हांगकांग और ताइवान के बाजार आज छुट्टी के चलते बंद हैं.

अमेरिकी शेयर बाजार

गुरुवार को US इक्विटी मार्केट में रिकवरी देखी गई. US फेड FOMC ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया, लेकिन 2026 में दरें बढ़ाने का संकेत भी दिया. इसी क्रम में S&P 500 ने 1.08% की बढ़त हासिल की और इसकी क्लोजिंग 7500.58 के स्तर पर हुई. नैस्डैक कम्पोजिट भी 1.91% उछलकर 26517.93 पर पहुंच गया. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 72.15 अंक या 0.14% बढ़कर 51,564.70 पर बंद हुआ. बता दें कि आज शुक्रवार, 19 जून को जूनटीन्थ (Juneteenth) के मौके पर नेशनल हॉलिडे है इसलिए अमेरिकी शेयर बाजार और बॉन्ड मार्केट पूरी तरह से बंद रहेंगे. 

आज क्रूड ऑयल की कीमत

आज वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.77% गिरकर 76.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 80 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे ट्रेड कर रहे हैं. COMEX पर क्रूड की कीमतें 0.77% गिरकर 76.01 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही हैं.

अमेरिकी डॉलर

US डॉलर इंडेक्स (DXY) आज 0.04% गिरकर 100.79 पर कारोबार करता नजर आ रहा है. यह इंडेक्स ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी करेंसीज की मुकाबले डॉलर की मजबूती या कमजोरी का आकलन करता है. बीते 18 जून को रुपया 0.22% मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 94.33 पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें:

एक डीमैट अकाउंट से दूसरे में शेयर ट्रांसफर करने का सबसे आसान तरीका, नहीं है कोई रॉकेट साइंस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *