सोनी राजदान ने की रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तारीफ, बोलीं- ‘शानदार सफर होने वाला है’

150a8dee2044abd068a8be02f299486517898127445731296 original


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रणबीर का परिवार भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है. हाल ही में आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी ‘रामायण’ को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की.

रामायण को लेकर क्या बोलीं सोनी राजदान? 
सोनी राजदान ने PTI को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये एक शानदार सफर होने वाला है. यह एक ऐसा अनुभव होगा, जैसा हमने पहले कभी नहीं देखा है. ट्रेलर देखने के बाद मुझे यही महसूस हुआ कि ये फिल्म हमें ऐसी जगहों पर ले जाने वाली है, जहां हम पहले कभी नहीं गए. मेरे लिए यही इस फिल्म की सबसे रोमांचक बात है.’

जुलाई 2026 में ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हुआ. जिसकी शुरुआत यश के रावण के किरदार से होती है, जो खुद को तीनों लोकों का राजा बताता है. ट्रेलर में रणबीर कपूर के राम की भी झलक दिखाई गई है, जो राक्षसों से युद्ध करते और अपनी प्रजा की रक्षा करते नजर आते हैं.

ये भी पढ़ेंः यूके में क्रिश्चियन वेडिंग के बाद अब इंडियन रीति-रिवाज से शादी करेंगी जेनिफर विंगेट, मुंबई में हुई मेहंदी

फिल्म में सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं, जबकि लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे नजर आएंगे. फिल्म में सनी देओल, दिव्या दत्ता और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है.

वहीं, भारत के बाहर फिल्म की ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभालेगी.

ये भी पढ़ेंः ‘राका के विजुअल्स अवतार से भी बेहतर’, अल्लू अर्जुन की फिल्म को लेकर सिबी का बड़ा दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *