कल बाजार खुलने से पहले देख लें शेयरों की ये लिस्ट, सही दांव कराएगा तगड़ी कमाई!

179730022a312d0f16bfa6ac75bb6d3b17898916598941379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मणिपाल हेल्थ ने ₹5,310 करोड़ के NCDs का सफलतापूर्वक भुगतान किया.
  • मझगांव डॉक ग्रीनफील्ड शिपयार्ड के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए.
  • मारुति ने Swift, Dzire, Baleno के S-CNG ऑटोमैटिक वेरिएंट्स लॉन्च किए.
  • नेस्ले पर FSSAI ने उत्पाद नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया.

कल से एक नया कारोबारी हफ्ता शुरू हो रहा है. इस दौरान कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. इन पर सही तरीके और सूझबूझ से लगाया गया दांव तगड़ी कमाई करा सकता है इसलिए कल कारोबार के दौरान इन शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर बनी रहेगी. आइए कल फोकस में रहने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में एक नजर डालते हैं:-

Manipal Health Enterprises

मणिपाल हॉस्पिटल को चलाने वाली इस कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, मणिपाल हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी किए गए 5,310 करोड़ के लिस्टेड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर का पूर्ण रूप से भुगतान (Redeem) कर दिया है. यह कदम कंपनी की लिस्टिंग के बाद की वित्तीय रणनीति का एक हिस्सा है, जिसका मकसद बैलेंस शीट को मजबूत करना है. कंपनी के इस गतिविधि का असर कल इसके शेयरों में दिख सकता है. 

Mazagon Dock Shipbuilders

डिफेंस सेक्टर की इस नवरत्न पीएसयू ने शुक्रवार, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश के दुगराजपट्टनम में एक विशाल ग्रीनफील्ड शिपयार्ड बनाने के लिए नेशनल शिपबिल्डिंग एंड हेवी इंडस्ट्रीज पार्क-AP (NSHIP-AP) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत अगले पांच से सात सालों में करीब 45,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिससे आंध्र प्रदेश की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. 

Lenskart Solutions

आईवियर रिटेलर Lenskart Solutions Ltd में लगभग 2,047.4 करोड़ की ब्लॉक डील होने वाली है, जिसमें Platinum Jasmine A 2018 Trust 682.45 रुपे प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर शेयर बेच रहा है. यह शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस 706.60 रुपये से करीब 3.5% डिस्काउंट पर है. इससे स्टॉक के कल दबाव में रहने की संभावना है. 

Maruti Suzuki India

ऑटोमेकर कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने ‘ऑटो ग्रीन मिशन’ के तहत Swift, Dzire और Baleno मॉडल्स के ऑटोमैटिक S-CNG वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें CNG पावरट्रेन को ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ जोड़ा गया है. बढ़ते इनपुट कॉस्ट के बीच कंपनी की इस नई वॉल्यूम-ड्रिवेन रणनीति पर कल निवेशकों की नजर रहेगी. 

Nibe 

डिफेंस इंजीनियरिंग कंपनी निबे लिमिटेड ने शुक्रवार (18 सितंबर) को बताया कि उसने  फ्रांस की दिग्गज रक्षा कंपनी नेवल ग्रुप के साथ नेवल शिपबिल्डिंग और डिफेंस टेक्नोलॉजी के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसमें अंडरवॉटर ड्रोन, सबमरीन सिस्टम, माइन काउंटरमेज़र सिस्टम और नेवल वेपन लॉन्चिंग सिस्टम जैसी तकनीकें शामिल हैं. इस खबर के चलते सोमवार को निबे के शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी.

Nestle India

FSSAI ने नेस्ले इंडिया के ‘NAN Excella Pro Stage 1’ और ‘Lactogen Pro 1’ प्रोडक्ट्स से जुड़े नियमों का पालन न करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है इस कार्रवाई पर नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि ये प्रोडक्ट्स लागू नियमों के मुताबिक हैं और इनके लेबल को FSSAI की एक्सपर्ट कमिटी द्वारा बाकायदा मंजूरी दी गई थी. इस खबर का शेयरों पर असर दिख सकता है.

NDMC

सरकारी आयरन ओर उत्पादक कंपनी NMDC ने साल 2047 तक अपने ऑपरेशनल उत्सर्जन को नेट-जीरो करने के लिए एक विस्तृत 3-चरणीय रोडमैप जारी किया है. कंपनी का लक्ष्य परिचालन से होने वाले अपने उत्सर्जन में 90% की सीधी कटौती करना है. इसमें सीधे ईंधन की खपत और बिजली की खपत से होने वाले ‘स्कोप 1’ और ‘स्कोप 2’ एमिशन शामिल हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

LIC के साथ 2,684 करोड़ का फ्रॉड! अनिल अंबानी पर CBI का शिकंजा  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *