60 की उम्र में भी खुद को कैसे फिट रखते हैं सलमान खान? जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

8eecd6496a05cb4eea5451bbea1d7ee117898981502781400 original


बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान एक बार फिर अपनी फिटनेस और शानदार फिजीक को लेकर चर्चा में आ गए हैं. ‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए नेशनल टेलीविजन पर अपनी शर्ट उतार दी और 60 साल की उम्र में सिक्स-पैक एब्स फ्लॉन्ट किए. इसके बाद से ही उनकी फिटनेस की खूब चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं सलमान खान का फिटनेस रूटीन.

60 की उम्र में भी फिट हैं सलमान खान
भले ही सलमान खान 60 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस देखकर कोई भी यही कहेगा कि भाईजान आज भी जवानों को टक्कर देते हैं. सलमान काफी समय से अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देते हैं. वो अपने रोजमर्रा के रूटीन में वर्कआउट के लिए समय जरूर निकालते हैं. 

60 की उम्र में भी खुद को कैसे फिट रखते हैं सलमान खान? जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

जिम में एक्सरसाइज करने के अलावा उन्हें साइकलिंग और वॉकिंग करना भी पसंद है. वो कार्डियो के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर भी फोकस करते हैं. यही वजह है कि बिजी शेड्यूल के बीच भी सलमान खुद को फिट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते.

ये भी पढ़ें:- IMDb पर 8+ रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें 5 सबसे खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर 15 मिनट में पलटती है कहानी

साइकिलिंग और वॉकिंग भी है रूटीन का हिस्सा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान को साइकिल चलाना काफी पसंद है. वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर साइकिलिंग करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. 

60 की उम्र में भी खुद को कैसे फिट रखते हैं सलमान खान? जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

इसके अलावा वो वॉकिंग को भी अपनी फिटनेस रूटीन का हिस्सा रखते हैं. साइकिलिंग और वॉकिंग जैसी एक्सरसाइज उन्हें एक्टिव रहने और अपना स्टैमिना बनाए रखने में मदद करती हैं.

डाइट पर भी रखते हैं ध्यान
फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ डाइट का भी ध्यान रखना जरूरी है. सलमान खान भी अपने खाने को लेकर काफी ध्यान रखते हैं. उनकी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल रहती हैं. इसके साथ ही वो अपनी जरूरत के हिसाब से कार्बोहाइड्रेट और फैट भी लेते हैं. 

60 की उम्र में भी खुद को कैसे फिट रखते हैं सलमान खान? जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

उनकी कोशिश रहती है कि खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिले और फिटनेस भी बनी रहे. सलमान खान की जब भी शर्टलेस तस्वीरें सामने आती हैं, सोशल मीडिया पर तहलका मच जाता है. फैंस उनकी मस्कुलर बॉडी और एब्स देखकर तारीफ करते नहीं थकते. 

ये भी पढ़ें:- रोंगटे खड़े कर देगी सीरियल किलर की ये इनवेस्टिगेशन, IMDb पर 8.5+ रेटिंग वाले 4 क्राइम शोज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *