‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सलमान-ऋतिक की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें 17वें दिन का कलेक्शन

e89e0f3276b416ab98c79ab289a5525a17899153455971403 original


‘मिर्जापुर द मूवी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ‘हुनमान अंश’ की धमाकेदार परफॉर्मेंस के बीच ये फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. इसकी रिलीज को 17 दिनों का वक्त हो गया है और अब इसने सलमान खान और ऋतिक रोशन की फिल्मों के लाइफटाइम नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ये 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. ऐसे में चलिए बताते हैं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है. 

‘मिर्जापुर द मूवी’ का 17वें दिन का कलेक्शन

पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ तो पहले वीक में 148.45 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके बाद फिल्म की दूसरे हफ्ते की कमाई 55 करोड़ रही है. अब तीसरे हफ्ते की भी शानदार शुरुआत की है. 
– फिल्म ने 15वें दिन 2.75 करोड़ तो 
– 16वें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की थी.

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 17 3.91 करोड़ (8.30 बजे तक) 28.0%
टोटल कलेक्शन  214.61 करोड़  

‘मिर्जापुर द मूवी’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म 300 करोड़ के पार 302.19 करोड़ (16 दिन) का बिजनेस कर चुकी है. इसका ओवरसीज कलेक्शन 51.25 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें: बॉडी शेमिंग को लेकर सलमान खान पर ‘बिग बॉस 7’ की Ex कंटेस्टेंट ने साधा निशाना, कहा- ‘पाखंडी’

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सलमान खान-ऋतिक की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 17वें दिन की कमाई के बाद सलमान खान और ऋतिक रोशन की फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. कोईमोई के अनुसार, इस क्राइम ड्रामा फिल्म ने सलमान खान की ‘भारत’ (211.07 करोड़) और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ (215 करोड़) के लाइफटाइम नेट कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

‘मिर्जापुर’ बनी 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर

‘मिर्जापुर द मूवी’ 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. हनुमान अंश- 329.30 करोड़ (44 दिन)
4. मिर्जापुर द मूवी- 302.19 करोड़ (16 दिन)
5. भूत बंगला- 292.64 करोड़
6. धमाल 4- 236.64 करोड़
7. आवारापन 2- 217.64 करोड़
8. वेलकम टू द जंगल- 196.1 करोड़
9. कॉकटेल 2- 166.29 करोड़
10. ओ रोमियो- 123.1 करोड़

यह भी पढ़ें: ‘कोई मर्द नहीं…’, बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ

‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में बात की जाए तो ये प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्म वर्जन है, जिसे सीरीज के जैसे ही दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, सोनल चौहान, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी और श्वेता त्रिपाठी जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *