Marathi Movies Box Office: ‘देऊळ बंद 2’ बनाएगी नया रिकॉर्ड, ‘राजा शिवाजी’ को भी छोड़ेगी पीछे! ‘तुंबाडची मंजुळा’ ने किया इतना बॉक्स ऑफिस

6f0fcf9b0c89f2a99901f51c98e732e71781785104341587 original


मराठी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम है. ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्श किया और हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म बनी. इन दिनों थिएटर में ‘देऊल बंद 2’ और ‘तुंबाडची मंजुळा’ लगी हुई हैं. ये दोनों ही फिल्में काफी पसंद की जा रही हैं. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया.

‘राजा शिवाजी’ को पीछे छोड़ेगी ‘देऊल बंद 2’? 

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 28वें दिन 35 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म को टोटल 794 शोज मिले. वहीं फिल्म ने नेट 69.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और ग्रॉस फिल्म ने 81.78 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म सिर्फ मराठी भाषा में लगी है. फिल्म को जिस हिसाब से रिस्पॉन्स मिल रहा है उसे देखकर ये साफ है कि फिल्म जल्द ही राजा शिवाजी के मराठी कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी. 

ये भी पढ़ें- मराठी ब्लॉकबस्टर ‘देऊळ बंद 2’ का बढ़ गया था बजट, शाहरुख खान ने की थी मदद, बोले- बिल माफ कर दो

बता दें कि ‘राजा शिवाजी’ के मराठी वर्जन ने 70.98 करोड़ का कलेक्शन किया था. ‘देऊळ बंद 2’ रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ से बस थोड़ा ही पीछे है.

बता दें कि ‘देऊळ बंद 2’ ने पहले हफ्ते में 30.20 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 22.40 करोड़ कमाए. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 11.15 करोड़ का बिजनेस किया. 23वें दिन फिल्म ने 1.27 करोड़, 24वें दिन 1.40 करोड़, 25वें दिन 1.80 करोड़, 26वें दिन 50 लाख, 27वें दिन 55 लाख का कलेक्शन किया.

Marathi Movies Box Office: 'देऊळ बंद 2' बनाएगी नया रिकॉर्ड, 'राजा शिवाजी' को भी छोड़ेगी पीछे! 'तुंबाडची मंजुळा' ने किया इतना बॉक्स ऑफिस

‘तुंबाडची मंजुळा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘तुंबाडची मंजुळा’ ने इंडिया में ग्रॉस 12.71 करोड़ कमाए. वहीं नेट 11.13 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में साई तम्हानकर जैसे स्टार्स हैं.

फिल्म ने 54 लाख की ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 98 लाख, तीसरे दिन 1.73 करोड़, चौथे दिन 70 लाख, 5वें दिन 75 लाख, छठे दिन 60 लाख, सातवें दिन 55 लाख, आठवें दिन 60 लाख, नौवें दिन 1.4 करोड़, दसवें दिन 1.73 करोड़, 11वें दिन 60 लाख, 12वें दिन 55 लाख और 13वें दिन 40 लाख का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ने ‘तारक मेहता’ बनने से सालों पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, जेठालाल से जुड़ा कनेक्शन जान होंगे हैरान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *