LPG Rate Today: कितनी है आज 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज की ताजा कीमत

71a5044392b82856c1d5d52f13fe2a0a17818330733211379 original


LPG Rate Today on June 19: भारत में LPG की कीमतें सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां तय करती हैं. कीमतों में हर महीने बदलाव किया जाता है. इसी क्रम में आज 19 जून को देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 942.00 और मुंबई में 941.50 रुपये है. इसी तरह से इन शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें क्रमश: 3113.50 और 3067.50 रुपये है.  

शहरवार चेक करें रेट

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली  942.0 रुपये 3113.5 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये  3067.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3256.0 रुपये
चेन्नई  957.5 रुपये  3283.0 रुपये
बेंगलुरु 944.5 रुपये  3198.0 रुपये
अहमदाबाद 949.0 रुपये 3133.0 रुपये
लखनऊ 979.5 रुपये 3236.0 रुपये
भुवनेश्वर 968.0 रुपये 3290.5 रुपये
पटना 1031.5 रुपये 3400.5 रुपये

कब तक कम हो सकते हैं दाम?

सरकारी तेल कंपनियों ने अभी हाल ही में बीते 7 जून को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये का इजाफा किया था. इससे पहले मार्च में भी 60 रुपये दाम बढ़ाए गए थे. इसी तरह से मई के महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद 1 जून को फिर से कीमत में 42 रुपये का इजाफा किया गया.

जाहिर सी बात है कि इससे देश के उपभोक्ताओं के बजट पर गहरा असर पड़ा है. इस बीच, ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता होने और होर्मुज के खुलने के बाद लोगों काे गैस सिलेंडर की भी कीमत में कटौती किए जाने का इंतजार है. हालांकि, कीमतों में तुरंत राहत मिलने की संभावना कम है. 

तेल कंपनियों को घाटा

पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से पहले ही यह बताया जा चुका है कि घरेलू गैस की कीमतें वास्तविक बाजार लागत से काफी नीचे रखी गई हैं. एलपीजी की आयात और फिर उसे रीफिल  कर आपके घर तक पहुंचाने की लागत प्रति सिलेंडर लगभग 1600 रुपये के आसपास बैठती है, जबकि तेल कंपनियां आम उपभोक्ताओं को इसे 942 रुपये में बेच रही हैं और खुद प्रति सिलेंडर 700 रुपये का घाटा उठा रही हैं. इसकी रिकवरी में अभी वक्त लग सकता है. हो सकता है कि 1 जुलाई की समीक्षा बैठक के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के चलते कीमतों में कुछ कमी का ऐलान किया जाए. 

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Rate: आज 1 लीटर पेट्रोल भरवाने का कितना आएगा खर्च? घर से निकलने से पहले जानें ताजा फ्यूल रेट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *