
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. जहां दोनों अपनी फिल्मों और काम को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है.

पिछले कुछ समय में ऐश-अभिषेक के तलाक और रिश्ते में अनबन की अफवाहें भी कई बार सामने आ चुकी हैं. ऐसे में अब इन अफवाहों के बीच ये बॉलीवुड का फेवरेट कपल एक बार फिर से हेडलाइन्स में है.

इस बार वजह कोई रूमर्स नहीं, बल्कि उनका एयरपोर्ट अपीयरेंस है. अभिषेक बच्चन मंगलवार शाम को पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. बच्चन फैमिली न्यूयॉर्क वेकेशन से वापस लौटी है.

एयरपोर्ट पर अभिषेक बच्चन ने स्टाफ से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी से हाथ भी मिलाया. उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

इस दौरान अभिषेक बच्चन कैजुअल लुक में नजर आए. उन्होंने येलो हुडी के ऊपर ग्रीन जैकेट पहनी थी. इसके साथ ब्लू जींस और कैप कैरी की थी. सिंपल और स्टाइलिश लुक में अभिषेक काफी स्मार्ट लग रहे थे.

जहां अभिषेक बच्चन ने स्टाफ से हाथ मिलाया, वहीं उनकी बेटी आराध्या ने तुरंत हाथ जोड़कर पैपराजी को नमस्ते किया. इसमें कोई शक नहीं है कि ऐश्वर्या की लाडली में कूट-कूटकर बच्चन परिवार के संस्कार भरे हैं.

इस दौरान ऐश्वर्या राय और आराध्या ट्विनिंग करती नजर आईं. दोनों ने ऑल-ब्लैक लुक कैरी किया था. एयरपोर्ट पर उनकी हाइट भी लोगों का ध्यान खींच रही थी. तस्वीरों में वो अपनी मां ऐश्वर्या राय से भी लंबी दिख रही हैं.

ऐश्वर्या ने ब्लैक टॉप, ब्लैक पैंट और जैकेट पहनी थी, जबकि आराध्या ब्लैक टॉप, लेदर जैकेट और ब्लू जींस में नजर आईं. खुले बालों और सिंपल लुक में आराध्या काफी स्टाइलिश दिखीं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और सुहाना खान भी लीड रोल में हैं. ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वहीं, ऐश्वर्या राय आखिरी बार 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं. रेड कार्पेट पर उनके शानदार लुक ने एक बार फिर फैंस और फैशन लवर्स का ध्यान खींचा था. उनके लुक की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई थी.
Published at : 05 Aug 2026 10:12 AM (IST)